खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
जेठमल सेठिया प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण दो जुलाई को होगा
बीकानेर।
जैसा कि सर्वविदित है कि श्री अगरचन्द भैरूदान सेठिया जैन पारमार्थिक संस्था बीकानेर, 1913 में स्थापित एक सामाजिक संस्था है। इस संस्था के अंतर्गत वर्तमान में एक निःशुल्क होम्योपैथिक औषधालय, जैन साहित्य लाईब्रेरी, सेठिया कोटड़ी का संचालन जिसमें जैन साधु संत विराजमान रहते है जिसमें अनेक धार्मिक गतिविधियां निरन्तर चलती रहती है।
इसी परमार्थ के कार्य को आगे बढ़ाते हुए संस्था के सह संस्थापक दानवीर भामाशाह सेठ श्री जेठमलजी सेठिया की 125वीं जयन्ति पर सेठिया परिवार के सदस्यों ने उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में आज के समय कि मांग के अनुरूप जेठमल सेठिया प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र को शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसका लोकार्पण दिनांक 2 जुलाई, 2021 को प्रातः 10ः15 बजे किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्था के मंत्री श्री शान्तिलाल सेठिया ने बताया कि अभी प्रारम्भ में इसमें फर्स्ट एड, शुगर, ब्लड प्रेशर, इंजेक्शन आदि की सुविधाऐं बाजार रेट व लागत मूल्य से कम रेट पर उपलब्ध कराई जायेगी। अभी पूर्ण सुविधाओं सहित एक बैड भी लगाया गया है। बाद में परिवार के सदस्यों के अनुसार संस्था के अध्यक्ष, मंत्री व समस्त ट्रस्टीगण के मतानुसार धीरे-धीर और भी सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...