खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
108 पौधे लगाकर सघन पौधारोपण का शुभारम्भ किया गया है – कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह
राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में 1000 पौधे आवंटित
बीकानेर 30 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कार्यालयों एवं इकाइयों में खरीफ वर्ष 2021 में पौधारोपण के तहत पौधे आवंटित किए गए। विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत माननीय कुलपति प्रोफेसर आर.पी. सिंह ने कहा की महामहिम राज्यपाल महोदय एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में सघन पौधारोपण का आयोजन किया रहा है। निदेशक प्रसार शिक्षा के कार्यालय के सामने खुले परिसर मे कुल 108 पौधे लगाए गए है, जिसमें की छायादार, फलदार एवं सजावटी पौधे भी शामिल है। पौधरोपण के उपरांत उचित निगरानी और देखरेख के लिए भी सबको पाबंद किया गया है। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालना के तहत ही कृषि अनुसंधान केंद्र बीछवाल को 250 पौधे, कृषि महाविद्यालय को 250 पौधे, कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान को 100 पौधे, गृह विज्ञान महाविद्यालय को 50 पौधे, भू-दृश्यता एवं राजस्व सृजन निदेशालय को 350 पौधे आवंटित किए गए है । इसी क्रम में आज 108 पौधे लगाए गए है। पौधरोपण कार्यक्रम में अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय डॉ (श्रीमती) विमला डुंकवाल, निदेशक अनुसंधान डॉ पी एस शेखावत, भू-दृश्यता एवं राजस्व सृजन के निदेशक डॉ सुभाष चंद्र सहित विशेषाधिकारी श्री विपिन लड्ढा उपस्थित रहे।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...