*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*चिकित्सालय में उपलब्ध बेड के संबंध में ऑनलाइन पोर्टल लाइव*
जयपुर, 25 अप्रैल। प्रदेशवासियों को इस मुश्किल समय में राज्य भर में COVID मरीजों का इलाज कर रहे सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में उपलब्ध बेड के संबंध में ऑनलाइन पोर्टल covidinfo.rajasthan.gov.in पर लाइव कर दिया गया है ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि
इस लाइव पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी अस्पतालों में उपलब्ध विभिन्न श्रेणी के बेड जैसे कि सामान्य बेड, बेड विद ऑक्सीजन तथा आईसीयू में वेंटिलेटर और वेंटिलेटर के बिना उपलब्ध बेड की जानकारी आसानी से मिल सकेगी । इस पोर्टल पर प्रत्येक हॉस्पिटल के जिला स्तर पर इंचार्ज तथा संबंधित जिले के इंचार्ज और कंट्रोल रूम के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में मरीज या मरीज के परिजनों द्वारा इन नंबरों पर संपर्क स्थापित किया जा सके।
डॉ शर्मा ने कहा कि इस सूचना की पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध होने की वजह से मरीजों एवं उनके परिजनों को बेड ढूंढने के संबंध में आ रही समस्याओं का निराकरण सुचारू रूप से हो सकेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से जन अनुशासन पखवाड़े के प्रावधानों का पालन करने की पुनः अपील की है ताकि मरीजों की बढ़ती हुई संख्या पर रोक लगाई जा सके।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...