*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
सावधान... फर्जी 100 पोस्ट पर हुई कार्रवाई
सरकार ने सोशल मीडिया से 100 से ज्यादा पोस्ट
हटवाईं, कोरोना पर दी जा रही थीं झूठी जानकारियां
नई दिल्ली । कोरोना
महामारी की दूसरी लहर से न केवल
भारत बल्कि पूरी दुनिया त्रस्त है। संकट
के इस दौर में देश में सोशल मीडिया पर
झूठी और भ्रामक खबरों की बाढ़ आ गई
है। पुरानी खबरों और पुरानी तस्वीरों को
कोरोना बीमारी से जोड़कर सोशल
मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।
इससे देशवासियों में दहशत फैल रही है।
इसे देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर
इलेट्रॉनिस और आईटी मंत्रालय ने
ऐसी 100 से ज्यादा पोस्ट हटवा दी हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ
समय से कोरोना महामारी से संबंधित
पुरानी सूचनाओं और फर्जी खबरों को
गलत तस्वीरों और आंकड़ों से जोड़कर
सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाया जा
रहा था। सोशल मीडिया यूजर्स सोशल
साइट्स का गलत इस्तेमाल कर रहे थे।
कोरोना महामारी को लेकर किए जा रहे
इस दुष्प्रचार पर सरकार की नजर पड़ी।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद गृह
मंत्रालय ने आईटी मंत्रालय को निर्देश
दिया कि गलत सूचनाएं व भ्रामक
सूचनाओं पर रोक लगाई जाए। मंत्रालय
का कहना है कि कोरोना पर कुछ सोशल
यूजर्स गलत सूचनाएं दे रहे थे जिससे
भ्रम की स्थिति बन रही थी। इसे देखते
हुए सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट हटवाए
गए हैं।
✍🏻
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...