*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर विश्व शांति की कामना हेतु घर घर गुंजा महामंत्र नवकार*
जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर बीकानेर,गंगाशहर, भीनासर के हजारों घरों में नवकार महामंत्र का नांद हजारों कंठो से गुंजायमान हो उठा। क्या बालक,क्या युवा,क्या बुज़ुर्ग और क्या महिलाएं हर कोई भगवान महावीर जैसे जन नायक को उनके जन्म कल्यणक के अवसर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने को आतुर हो उठा। हर घर धार्मिक स्थल बन गया।मानवसेवा और समाजसेवा को समर्पित जैन समाज के युवाओं की अग्रणी संस्था *जैन युथ क्लब* के माध्यम से आज ये कार्यक्रम सभी सम्प्रदाय के लोगो ने किया। क्लब के विशाल गोलछा ने बताया की कई घरों में
अपनी अपनी सामयिक विधि से भी जाप का कार्यक्रम आयोजित किया। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रभु महावीर के दिव्य गुणों को स्मृति पटल पर उकेरते हुए विश्वशांति,सदभावना, कोरोना मुक्ति हेतु *नवकार महामंत्र* का घर-घर में सामूहिक जाप गूंज उठा। ॐ नमो अरिहंताणं, ॐ नमो सिद्धाणं,उ नमो आयरियाणं, ॐ नमो उवझयाणं,नमो लोए सव्वसाहूणं का जाप कोरोना काल में सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में किया गया।
जैन धर्म के महत्वपूर्ण 5 पदों अरिहन्त, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु-साध्वी भगवंतों के दिव्य गुणों को नवकार महामंत्र के माध्यम से नमस्कार किया गया । धूप,दीपक,पुष्प,जल,चंदन आदि से पूजन किया गया। भजन,प्रार्थना आदि की कड़ियाँ भी उच्चारित हुई।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...