*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
शादी समारोह से आकर तीन दोस्तों ने पहले शराब पी, फिर दो ने तीसरे को गोलियां मारी
मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई
6 गोली मारकर सरपंच के पति की हत्या
6 गोली मारकर सरपंच के पति की हत्या:
घर से लेकर गए दो दोस्तों ने पहले साथ में शराब पी, फिर 5 गोली पीठ में और 1 सिर में मारकर हत्या की
करौली. करौली जिले के हिंडौन में बुधवार तड़के महिला सरपंच आशादेवी के पति की उसी के दो दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सरपंच पति का नाम पप्पू जाट (35) है। मामले में मृतक के पिता ने तोताराम और घनश्याम नाम के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने 6 गोली मारकर हत्या की। 5 गोली पीठ में और एक गोली पप्पू के सिर में मारी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से गाड़ी और मृतक की सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
घटना चिनायटा गांव और बीचकापुरा गांव के बीच तड़के 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि यहां सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास पप्पू जाट अपने दो दोस्तों तोताराम और घनश्याम के साथ खड़ा था। तीनों शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात पर पप्पू का तोताराम और घनश्याम से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पप्पू की बोलेरो कार और सोने की चेन भी साथ ले गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
देर रात तीनों शादी में गए थे, फिर घर से बुलाकर ले गए
परिजनों ने बताया कि पप्पू देर रात किसी शादी कार्यक्रम में गया था। इस दौरान दोनों आरोपी तोताराम और घनश्याम भी उसके साथ थे। शादी में शामिल होने के बाद पप्पू घर वापस आ गया था। इसके कुछ देर बाद फिर गाड़ी में बैठकर तोताराम और घनश्याम के साथ कहीं रवाना हो गया। फिर तड़के उसकी हत्या की खबर मिली।
घटना की सूचना मिलने पर सूरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खाली कारतूस मौके से बरामद किए हैं। वहीं, शव का हिंडौन राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
तीनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज
मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें तोताराम और घनश्याम पर आरोप लगाया है। दोनों युवकों के पहले से आपराधिक रिकॉर्ड हैं। वहीं, मृतक पप्पू जाट के खिलाफ भी कई मामले चल रहे थे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...