*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*




*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर में घूमता आईना 7 : हेलमेट घर भूल गया साहब, पैसे पूरे ही मिलेंगे दूर खड़े होवो,
सख्ती : उसे बुलाओ चालान कटवाओ
772 पॉजिटिव से बीकाणा सकते में
मिला 11 बजे तक रास्ता
- मोहन थानवी
बीकानेर। आज बुधवार को सुबह 10:00 बजे के बाद बीकानेर की फिजां मानो उदास हो गई। बाजार का माहौल एकाएक बदला। 10:00 बजे से पहले जहां लोग आने जाने और दुकानों सामान लेने में धैर्य दिखा रहे थे वही यकायक जल्दबाजी और सकते में दिखे। वहीं साढ़े दस बजते बजते हमने देखा - अंबेडकर सर्किल पर बैंक के बाहर लाइन में खड़े दो चार लोग तो यकायक अपने वाहन तक पहुंचे और चले गए। कारण था बीकानेर में 772 लोगों का एक साथ संक्रमित होने का मैसेज। यह मैसेज इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ मिनटों में लगभग हर बीकानेरी को और बीकानेर से बाहर रहने वाले बीकानेर के लोगों को तक पहुंच गया । हमने देखा, तभी बैंक के बाहर एक पुलिस अधिकारी का वाहन आकर रुका। वहां तैनात पुलिसकर्मी उन तक दौड़ कर पहुंचा। वे अधिकारी (प्रदीप जी) कार में से हाथ बाहर निकाल कर पुलिसकर्मी से बोले - लाइन में खड़े लोगों को कहो दूर दूर खड़े होवें। वे पास पास क्यों हैं। यहीं पर हमने गौर किया तो पाया कि 2 दिन पहले यहां जो बैरिकेड 11:00 बजे तक रास्ता बंद किए हुए लगे थे आज उन बैरिकेड में से 1 हटाकर आने जाने का रास्ता खोल दिया गया था। यह अच्छा लगा। संभवतया 11:00 बजे के बाद रास्ता पूरी तरह ब्लॉक किया गया हो। उधर, आ जा रहे लगभग हर वाहन पर नजर रखे हुए पुलिसकर्मी बिना मास्क, बिना हेलमेट वालों को रोककर अपनी कार्यवाही करने में लगे थे। हमने सुना, एक बाइक वाला हेलमेट घर पर भूल आने का बहाना बता रहा था। पुलिसकर्मी ने उसे कहा बाइक साइड में खड़ी कर दो और इधर जीप में चालान बना रहे साहब के पास जाओ। हेलमेट घर भूल आने वाले का चालान कटा या नहीं यह तो मालूम नहीं लेकिन कलेक्टर और एसपी ने आज सिटी राउंड लेते हुए और दिनों की अपेक्षा अधिक सख्ती दर्शाई। तेज धूप में पूरे दल बल के साथ राउंड लेते हुए एसपी ने एक जगह गाइडलाइन की पालना ना होते देख साथ चल रहे पुलिस अधिकारी से कहा उसे बुलवाओ और चालान कटवाओ। आज कलेक्टर और एसपी इतने सख्त रहे की राउंड लेते हुए एक घर या दुकान के आगे सफेद पर्दा अटका देख उसकी भी पूरी पड़ताल करवाई। ऐसे ही 11 बजे के बाद अधिकांश जगहों पर तैनात पुलिसकर्मी मुस्तैदी से डटे रहे और इक्का दुक्का आने जाने वालों से भी खैरियत पूछते हुए कारण जानने में कोताही नहीं बरत रहे थे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...