*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
विप्र फाउंडेशन की ओर से 500 बेड का सहयोग
जयपुर, 24 अप्रैल। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा से शनिवार को उनके राजकीय निवास पर मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की एवं राज्य सरकार की ओर से राधा स्वामी सत्संग ब्यास, बीलवा में प्रस्तावित 5 हजार बेड के अस्पताल में 500 बेड का सहयोग करने का पत्र सौंपा।
डॉ. शर्मा ने इस सहयोग के लिये विप्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं विश्वास व्यक्त किया कि विप्र फाउंडेशन पीड़ित मानवता के लिये इसी प्रकार तत्परता से कार्य करती रहेगी।
मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिये आमजन में कोरोना के प्रति जागरूकता आवश्यक है। कोरोना प्रोटोकॉल की अनुशासन के साथ पालना करके ही बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है।
विप्र फाउंडेशन जोन-1 राजस्थान के अध्यक्ष श्री राजेश कर्नल एडवोकेट ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा 500 बेड का यह सहयोग विप्र केयर निधि के तत्वावधान में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 7 लाख मास्क भी विप्र फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध करवाये गये थे।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नरेन्द्र हर्ष, सचिव श्री शशिप्रकाश शर्मा, जयपुर हैरिटेज के अध्यक्ष श्री शिव मोहन शर्मा, मीडिया प्रभारी श्री विमलेश शर्मा एवं श्री आशीष गौतम भी मौजूद थे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...