*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
पी0बी0एम0 राजकीय ट्रॉमा सेंटर में घुटने के तंतु का जटिल प्रत्यारोपण- विशेष तकनीक से सफल इलाज
बीकानेर 24 अप्रैल । पी0बी0एम0 राजकीय ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ0 बी0 एल0 खजोटिया की टीम ने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में विशेष तकनीक से घुटने के टूटे जटिल तंतु का सफल प्रत्यारोपण कर नया अध्याय रचा है ।
चुरू ज़िले के राजलदेसर कस्बे के महेन्द्र सिंह (20 वर्ष) अपने घुटने में बार बार ढकनी उतरने से परेशान था । वह कई चिकित्सा सेंटरों पर अपना घुटना दिखा चुका था । उसके घुटने के तंतु क्षतिग्रस्त हो चुके थे । निराश महेंद्र सिंह ने माह जनवरी में राजकीय ट्रॉमा सेंटर बीकानेर में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 बी0 एल0 खजोटिया को अपना घुटना दिखाया । डॉ0 खाजोटिया ने रोगी का गहन परीक्षण कर "सेमी-टी-ग्राफ्ट" द्वारा घुटने के तंतु प्रत्यारोपण की सलाह दी । डॉ0 खजोटिया टीम ने 25 जनवरी को रोगी के घुटने का विशेष ऑपरेशन कर नियमित रूप से फिजियोथिरेपी की सलाह दी । रोगी 3 महीने के बाद पी0बी0एम0 ट्रॉमा सेंटर में चेकअप के लिये आया तो प्रसन्नचित्त था ।इस विशेष प्रत्यारोपण ऑपरेशन के बाद अब पूर्ण रूप से स्वस्थ और नॉर्मल है । ट्रॉमा सेंटर में चेकअप करवाने आये महेंद्र ने बताया कि वह सामान्य रूप से चलने फिरने लगा है । इस विशेष ऑपरेशन से उसे नई जिंदगी मिल गयी है ।
डॉ0 बी0 एल0 खजोटिया ने बताया कि पी0बी0एम0 राजकीय ट्रॉमा सेंटर में 2017 से स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर स्थापित है जहां किसी दुर्घटनावश चोट या शारीरिक क्षति होने पर हड्डी जोड़ के टूटे हुए तंतुओ का ऑपरेशन दूरबीन से किया जाता है । घुटनो की गली, सड़ी तंतुओ का इलाज भी यहाँ सफलता पूर्वक किया जा रहा है । यहाँ प्रतिमाह 5- 6 तंतुओ के दूरबीन के ऑपरेशन किये जा रहे हैं । डॉ0 खाजोटिया ने बताया कि शीघ्र ही कंधो के जोड़ो के ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...