कोरोना जागरूकता अभियान : रंगोली, स्लोगन, कविता, चित्रकला, अनुशासित बाजार और वीडियो क्लिप प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने किया सम्मानित

 *BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐

 📰 🙏 मोहन थानवी 🙏 





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।  





🌹 🙏 




👇  twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 



 🇮🇳


कोरोना जागरूकता अभियान  : 
रंगोली, स्लोगन, कविता, चित्रकला, अनुशासित बाजार और वीडियो क्लिप प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने किया सम्मानित


बीकानेर, 10 अगस्त। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा चलाए गए कोरोना जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित समारोह में सम्मान किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण का कोई उपचार नहीं है, इससे सावचेत रहकर ही हम इसके संक्रमण से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए गए कोविडि-19 जागरूकता अभियान में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर, जागरूकता की जो जिम्मेदारी निभाई है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुरस्कृत होने के बाद आपकी सभी की अब ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गई है। आप सभी को जिला प्रशासन की टीम बनकर,लोगों में कोरोना को लेकर जागरूक करना है।
गौरी ने कहा कि इस महामारी से मानवता पर खतरा बढ़ा है, लेकिन इससे बचने के लिए कोरोना को लेकर जारी की गई एडवाइजरी की पालना करवाने लिए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करना है। कोरोना संक्रमण से सावचेत रहने के अलावा इसका कोई उपचार नहीं है। उपचार है तो बस एक ही और वह सभी कोरोना एडवाइजरी की पालना करें।
प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया ने कहा कि लाॅकडाउन खुलने के बाद मार्केट में गतिविधियां बढ़ी है। लोग समझ रहे हैं कि सबकुछ सामान्य हो गया है, परन्तु ऐसा नहीं है। हमें खुद का ध्यान रखते हुए लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से सावधान रखना होगा। सभी कोरोना एडवाइजरी की पालना करेंगे तो समाज संक्रमण से बच सकेगा।
इस अवसर पर सूचना केन्द्र के पुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव, सहायक निदेशक काॅलेज शिक्षा डाॅ.राकेश हर्ष, परियोजना अधिकारी साक्षरता राजेन्द्र जोशी सहित रंगोली, स्लोगन, कविता, चित्रकला, अनुशासित बाजार और वीडियो क्लिप प्रतियोगिता के विजेता उपस्थित थे।


 ✍️


📒 CP MEDIA 🙏 


< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* 🌹📻😆 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 

अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत