*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
प्रदेश : जिला कलेक्टर आवश्यकता अनुसार लगा सकते हैं सीमित क्षेत्र में लॉकडाउन
*कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा*
हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना में न हो लापरवाही - मुख्यमंत्री
*कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा*
हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना में न हो लापरवाही - मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि* जिन जिलों में कोरोना के पॉजिटिव केसेज बढ़ रहे हैं, वहां जिला कलेक्टर आवश्यकता अनुसार सीमित क्षेत्र में
• लॉकडाउन,
• रात्रि कफ्र्यू,
• कन्टेनमेंट सहित अन्य पाबंदियां लगा सकते हैं।
*मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि* लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों में कोरोना के प्रति सतर्कता में कमी आई है। साथ ही
• आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधिया,
• परिवहन एवं अन्य आवागमन के दौरान लापरवाही के कारण तेजी से मामले बढ़े हैं।
• ऎसे में कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना ज़रूरी है।
*श्री गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर* कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने कहा कि लोग हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरते। लॉकडाउन की तरह ही पूरी गम्भीरता के साथ
• मास्क लगाने,
• सोशल डिस्टेंसिंग,
• सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूंकने सहित
• अन्य सावधानियों का पालन करें,
_क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार आने वाले समय में कोरोना की स्थिति और विकट हो सकती है।_
*मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों का* संचालन आवश्यक है, लेकिन वहां हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि कार्य स्थलों एवं कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करवाया जाए।
साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि
• किसी भी स्थान पर भीड़भाड़ नहीं हो।
• लोग बेवजह घरों से नहीं निकलें।
उन्होंने कहा कि होम क्वारेंटीन में रह रहा कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करे तो उसे संस्थागत क्वारेंटीन में भेजा जाए।
*बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे दूसरे सर्वे में* अब तक 3 लाख 23 हजार 162 परिवारों के करीब 13 लाख 76 हजार परिवारों ने पंजीयन करवाया है।
• यह सर्वे 15 अगस्त तक चलेगा।
*चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव* श्री अखिल अरोरा ने बताया कि अलवर, बाड़मेर, बीकानेर, कोटा, पाली आदि शहरों में रात्रिकालीन कफ्र्यू एवं सीमित क्षेत्र में कंटेनमेंट किया गया है।
*चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री वैभव गालरिया ने बताया कि* प्रदेश में अब तक 115 रोगियों को प्लाज्मा थैरेपी दी जा चुकी है। साथ ही मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सभी अस्पतालों में रेमेडिसिविर एवं टोसिलीजूमेब इंजेक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...