*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
*लोकतंत्र के मंदिर को सत्ता पक्ष ने अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया :- विधायक बिश्नोई*
✍️बिहारीलाल बिश्नोई
विधायक नोखा
आज विधानसभा में सत्ता पक्ष द्वारा लोकतंत्र का मजाक बनाया गया । पिछली 21 अगस्त को बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की मीटिंग में तय हुआ कि विधानसभा की 24 अगस्त की कार्यवाही में 8 महत्वपूर्ण बिल राजस्थान माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2020, राजस्थान माल और सेवा कर (तृतीय संशोधन) विधेयक 2020, राजस्थान विधानसभा अधिकारियों तथा सदस्यों की परिलब्धियां और पेंशन संशोधन विधेयक-2020, राजस्थान विशेष न्यायालय निरसन विधेयक-2020, राजस्थान भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास संशोधन विधेयक-2020, राजस्थान स्टांप संशोधन विधेयक-2020, राजस्थान आबकारी संशोधन विधेयक-2020 व राजस्थान कृषि उपज मंडी द्वितीय संशोधन विधेयक-2020 पर चर्चा की जाएगी और चर्चा के उपरांत उन्हें पारित किया जाएगा लेकिन आज 24 अगस्त को बीएसी की मीटिंग में 5 नए बिल राजस्थान मदरसा बोर्ड विधेयक 2020, राजस्थान महामारी विधेयक 2020, राजस्थान पुलिस (संशोधन) विधेयक 2020, राजस्थान उद्यम एकल खिड़की सामर्थ्य कारी और अनुज्ञापन (संशोधन) विधेयक 2020 व राजस्थान कृषि जोतों पर अधिकतम सीमा अधिरोपण (संशोधन) विधेयक 2020 आज पुरःस्थापित करने का निर्णय लिया गया ।
1 दिन में 13 महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा करना उन्हें पारित करना कतई संभव नहीं लगता फिर भी सत्ता पक्ष कानून बनाने की जोकि विधानसभा का महत्वपूर्ण कार्य है और प्रत्येक विधायक इसी काम के लिए अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व विधानसभा में करता है लेकिन आज सत्ता पक्ष ने आनन-फानन में 13 बिलो को पास करवाने की कोशिश की विपक्ष के विधायकों ने स्वयं मैंने सभी 13 बिलों पर संशोधन प्रस्तुत किए । लेकिन आसन द्वारा प्रतिपक्ष के विधायकों को उनके संशोधन होने के बावजूद बोलने का मौका नहीं दिया अपने महत्वपूर्ण सुझाव व संशोधन रखने का मौका नहीं दिया और यहां तक की विधेयक पारित करने के दौरान तृतीय पठन के समय भी माननीय नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष व प्रतिपक्ष के विधायकों को बोलने का अवसर नहीं दिया और इसका प्रतिकार करने पर उप नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ जैसे वरिष्ठ विधायक को सदन की कार्यवाही से निष्कासित करने का निर्णय किया ।
ऐसी दमनकारी एवं अलोकतांत्रिक कार्यवाही से प्रतिपक्ष का गला घोटने का घोर निंदनीय कृत्य आज राजस्थान की विधानसभा में सत्ता पक्ष की तरफ से किया गया । बिना चर्चा , सुझाव व संशोधन के महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करना, कानून बनाना राजस्थान की 8 करोड़ जनता के साथ अन्याय हैं ।
सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बहस से बचना चाहती है । पानी बिजली के लिए प्रदेश भर में हाहाकार मचा है लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी है । पूरा प्रदेश कोरोना की चपेट में है परंतु सरकार कांग्रेस पार्टी के रोने को लेकर बैठी है राजस्थान की जनता सब देख रही है और ऐसी अलोकतांत्रिक सरकार को सबक सिखाएगी । - ✍️बिहारीलाल बिश्नोई
विधायक नोखा
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...