*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
नारायण सेवा संस्थान
46 परिवारों को निशुल्क राशन वितरण
बीकानेर 24 अगस्त। नर को नारायण का स्वरूप मानते हुए असहाय, दिव्यांग, मूक बधिर एवम कोरोना महामारी के चलते बेरोजगार हुए गरीब कामगारों को नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की शाखा बीकानेर द्वारा निशुल्क राशन का वितरण किया जा गया ,जिसमें पूरे भारतवर्ष में 50000 परिवारों को राशन निशुल्क दिया जाएगा। बीकानेर के अंतर्गत 46 परिवारों को निशुल्क राशन नई लाइन ओसवाल पंचायती में दिया गया। बीकानेर के शाखा संयोजक कमल लोढा ने बताया कि मुख्य अतिथिगण लूणकरण छाजेड़ अध्यक्ष तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणमान्य अतिथि दिलीप बाठियाँ समाजसेवी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनिल कुमार व्यास (कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर पश्चिम रेलवे) ने अपने संस्थान की गतिविधियों का अवलोकन किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि संस्थान ने ऐसे जरूरमन्दों के लिए नारायण परिवार राशन योजना के माध्यम से 50 हजार परिवारों तक राशन पहुचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम मे दिनांक 24 अगस्त को बीकानेर (राजस्थान) मक्खनपुर (उत्तरप्रदेश) कैथल (हरियाणा) मे दूसरे चरण के राशन वितरण शिविर आयोजन किये गए । प्रत्येक किट मे 15 किलो आटा, 5 किलो चावल, 4 किलो दाल, 2 किलो तेल, 2 किलो शक्कर, 1 किलो नमक एवम आवश्यक मसाले दिए गए।
महावीर कोचर ,(शाखा प्रभारी नारायण सेवा संस्थान) ने अतिथियों का राजस्थान पगडी एवम दुप्पटा के द्वारा स्वागत किया। शाखा की पूरी टीम ने चयनित परिवारों को राशन वितरण मे सहयोग प्रदान किया। संस्थान के आश्रम प्रभारी नारायण राजपुरोहित ने बताया कि इस निशुल्क राशन वितरण शिविर मे महावीर सुराणा, जसकरण बैद, सुरेंद्र बोथरा, दिलीप कातेला, मोती लाल चोपड़ा, हड़मान सोनावत ने सेवाएं दी। उपरोक्त जानकारी शाखा के मीडिया प्रभारी विनीत बोथरा ने उपलब्ध कराई।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...