आरटीई के अंतर्गत प्रवेश रिपोर्ट दिनांक अब 20 अगस्त 2020

 *BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐

 📰 🙏 मोहन थानवी 🙏 





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।  





🌹 🙏 




👇  twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 



 🇮🇳


आरटीई के अंतर्गत प्रवेश रिपोर्ट दिनांक अब 20 अगस्त 2020 

पैपा की मांग पर लिया एक्शन 

बीकानेर। आरटीई के अंतर्गत प्रवेश के लिए स्कूलों में रिपोर्टिंग हेतु अब 20 अगस्त कर दी गई है। पूर्व में यह दिनांक 07 अगस्त थी। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के नेतृत्व में सोमवार को अतिरिक्त निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, अशोक सांगवा से एक प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर उन्हें ज्ञापन प्रस्तुत कर बताया कि 30 जुलाई 2020 को लॉटरी निकलने के बाद आवेदन पत्र संबंधित स्कूलों में जमा कराने हेतु अभिभावकों को मात्र 5 कार्य दिवस ही मिले। अतः इस कार्य के लिए कम से कम 10 दिवस की वृद्धि की जानी चाहिए। ज्ञापन में आरटीई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पत्र की आनलाईन रिपोर्टिंग के लिए स्कूल प्रबंधन को अभिभावकों के लिए निर्धारित तारीख से कम से कम तीन चार दिन अधिक दिए जाने की मांग करते हुए बताया गया है कि हजारों स्कूल आरटीई का आनलाईन वर्क ई मित्र या किसी अन्य स्थान से कराते हैं। रोज रोज एक काम के लिए जाना संभव नहीं हो सकता है। अंतिम दिनांक को सर्वर बहुत ही धीरे धीरे काम करता है। इसलिए इस हेतु विद्यालय प्रबंधन को तीन चार दिन अतिरिक्त दिए जाने चाहिए। इस दौरान अतिरिक्त निदेशक श्री सांगवा ने आश्वासन दिया कि आज ही अंतिम तारीख को दस दिन तक बढाए जाने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। 
गौरतलब है कि पैपा ने भी दस दिनों की वृद्धि हेतु ही विभाग से मांग की थी। 
खैरीवाल के साथ प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण कुमार स्वामी, डॉ अभय सिंह टाक व घनश्याम साध सम्मिलित थे। 
 ✍️


📒 CP MEDIA 🙏 


< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* 🌹📻😆 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 

अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत