*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
मुख्यमंत्री ने एहतियातन रद्द की सभी मुलाकातें
मुख्यमंत्री कार्यालय व निवास में 10 कार्मिक कोरोना पॉजिटिव
जयपुर, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में 10 कार्मिकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने एहतियात के लिए आगंतुकों से मुलाकातें रद्द कर दी हैं।
राज्य के अलग-अलग स्थानों से आने वाले आगंतुकों को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में सुरक्षाकर्मियों सहित विभिन्न कार्मिकों से सम्पर्क करना होता है। ऎसे में इन आगंतुकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने आगंतुकों से सभी मुलाकातें रद्द कर दी हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न भागों से आने वाले नागरिक जो उनसे मुलाकात के इच्छुक हैं से अनुरोध किया है कि फिलहाल कोरोना संक्रमण एहतियात के कारण आगंतुकों से मुलाकात संभव नहीं हो सकेगी। अतः इस उद्देश्य से यात्रा नहीं करें। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कोरोना के प्रति जनता को सतर्क करने में सहयोग करें।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...