📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
बीकानेर : 06.06.2020
बीकानेर। आज बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम सोढ़ा की अध्यक्षता में सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गई। एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रकाश ओझा ने अपने उद्बोधन में सदस्यों को केन्द्र सरकार द्वारा होटलों को जारी की गई एडवाइजरी के बारे में बताया। उन्होने बतया कि राज्य सरकार के आदेश की प्रतीक्षा के बाद पुनः होटल संचालन हेतु सभी तरह की कोविड-19 एडवाइजरियों को जारी रखते हुए होटल संचालित किये जाये। डॉ. ओझा ने लॉकडाउन-1 से अनलॉक डाउन तक बन्द पड़े होटलों के आर्थिक नुकसान की चर्चाओं से अवगत कराया। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा केन्द्र, राज्य तथा स्थानीय प्रशासन से राहत हेतु किये प्रयासों के बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. ओझा के साथ जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारिका पचीसिया के साथ एक प्रतिनिधि मंडल, ऊर्जा मंत्री, राजस्थान सरकार बी.डी. कल्ला के उनके बीकानेर आगमन के दौरान मिला। मंत्री महोदय को ज्ञापन देकर उन्हें बताया कि होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा प्राप्त है लेकिन अन्य उद्योगों की तरह विद्युत बिलों में मिलने वाले छूट के लाभ का फायदा हमें नही मिल रहा है। होटल एसोसिएशन द्वारा मंत्री महोदय के समक्ष इस मांग का बड़ी मजबूती से रखा तथा मंत्री महोदय ने इस विषय पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी से बात कर समस्या के निदान का आवश्वासन भी दिया।
बैठक दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से फोन द्वारा सम्पर्क कर सचिव डॉ. ओझा से बातचीत भी कराई। केन्द्रीय मंत्री ने डॉ. ओझा को विगत में एसोसिएशन द्वारा दिये गये ज्ञापन पर पूर्ण चर्चा कर एम.एस.एम.ई स्कीम के अन्तर्गत सर्विस सेक्टर को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. ओझा ने मंत्री महोदय को अभी तक किसी तरह की छूट अभी तक एम.एस.एम.ई स्कीम द्वारा होटल उद्योग को किसी भी तरह छूट ना मिलने की बात दोहराई। इसके जवाब में बताया कि वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर इस संबंध में शीघ्र ही एडवाइजरी जारी करेंगे।
बैइक के दौरान जिला उद्योग अध्यक्ष तथा होटल एसोसिएशन संरक्षक द्वारिका प्रसाद पचीसिया ने सदस्यों को अपने उद्बोधन में बताया कि आगामी समय होटल उद्यमियों के लिए गंभीर संकट का है। इसके लिए उद्यमियों को पूर्ण रूप से तैयार रहना होगा। पचीसिया ने बताया कि होटल व्यवसाय को पूर्ववत् स्थिति में नियमित संचालन हेतु कई महीनों का इन्तजार करना पड़ सकता है।
बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्यों राजस्थान पर्यटक स्वागत केन्द्र के अधिकारीगण पुष्पेन्द्र सिंह तथा पवन शर्मा ने भी सदस्यों को सम्बोधित कर बताया कि बीकानेर पर्यटन डाइरेक्ट्री में जिस किसी भी होटल का नाम अभी तक रजिस्टर्ड नहीं हुआ है वो होटल एसोसिएशन द्वार निवेदित पत्र के माध्यम से अपने प्रतिष्ठान का नाम जुड़वा सकता है।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम सोढ़ा ने होटल उद्योग को राहत तथा अन्य समस्याओं हेतु किये गये प्रयासों की सराहना की। विशेषकर डॉ. प्रकाश ओझा, द्वारिका प्रसाद पचीसिया, गोपाल अग्रवाल तथा अजय मिश्रा द्वारा एसोसिएशन के हित में किये गये हितार्थ कार्यों की सराहना की। सोढ़ा ने सभी आगन्तको को अपने धन्यवाद प्रस्ताव से उद्बोधित किया तथा उनके उत्साह एवं आशाओं को व्यर्थ ना होने का बताकर अपने प्रयासों को जारी रखने का आश्वासन भी दिया।
बैठक में संरक्षक इकबाल समेजा, मोहन लाल चांडक, प्रेमचन्द्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुदर्शन मरवीजा, मुकेश चांडक, मोंटू सोढ़ा, राकेश चलाना, करूण बंसल, आयुष सेइी, जयप्रकाश, आदिल सोढ़ा, प्रदीप गुप्ता, रजत गोयल, मो. अयूब, साजिद अली, प्रमोद तिवारी तथा मिस निशा चौधरी सहित कई अन्य सदस्य शामिल हुए।
मोहम्मद सलीम सोढ़ा
अध्यक्ष
होटल उद्योग उत्थान संस्थान बीकानेर
(होटल एसोसिएशन )
डॉ. प्रकाश चन्द्र ओझा
सचिव
होटल उद्योग उत्थान संस्थान बीकानेर
(होटल एसोसिएशन )





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...