खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
आचार्य तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर होगा सामुहिक जाप
गंगाशहर। आचार्य तुलसी की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 8 जून, 2020 को अखण्ड सामूहिक जाप होगा। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते वार्षिक पुण्यतिथि के सभी कार्यक्रम ऑनलाईन तथा अपने-अपने घरों पर ही रहकर होंगे। पूरे देशभर में दिनभर सामूहिक जाप, तप व ध्यान कर आचार्यश्री को भावांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि सामूहिक जाप के सफल संचालन के लिए अमरचन्द सोनी, जतन संचेती और पीयूष लूणिया को प्रभारी बनाया गया है।
ट्रस्टी जतन संचेती ने बताया कि बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा 08 जून को सुबह 6 से शाम 7 बजे तक सामूहिक अखण्ड जाप किया जाएगा। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि सुबह 6 से 8 बजे तक जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बीकानेर, गंगाशहर व भीनासर द्वारा, सुबह 8 से 11 बजे तक बीकानेर तेरापंथी महिला मंडल, तेयुप, कन्या मंडल व किशोर मंडल द्वारा, सुबह 11 से 2 बजे तक गगाशहर तेरापंथ महिला मंडल, कन्या मंडल द्वारा, दोपहर 2 से 4 बजे तक भीनासर महिला मंडल, कन्या मंडल, तेयुप, किशोर मंडल द्वारा व दोपहर 4 से शाम 7 बजे तक तेयपु गंगाशहर, किशोर मंडल द्वारा सामूहिक जाप का किया जाएगा।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...