✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नोखा में ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत
नोखा 25 जून 2020
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के अथक व लगातार प्रयासों से मांगीलाल बागड़ी राजकीय रेफरल चिकित्सालय नोखा में ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत हुआ है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि मांगीलाल बागड़ी राजकीय रेफरल चिकित्सालय नोखा में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखा, जहां भी मौका मिला, वहीं सरकार का ध्यान खींचा और इसी का परिणाम है कि आज नोखा की एक बड़ी और बहु-प्रतीक्षित मांग पूरी हो पाई है । साथ ही 24 लाख रुपये उपकरण खरीदने और 2.5 लाख रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मिले है ।
इससे पूर्व मांगीलाल बागड़ी राजकीय रेफरल चिकित्सालय नोखा में 100 बेड स्वीकृत हो चुके है । मैं इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री का आभार प्रकट करता हूँ ।
विधानसभा में कई बार ट्रॉमा सेंटर स्थापित की रखी मांग
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र 2019-20 में चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुवे मांगीलाल बागड़ी राजकीय रेफरल चिकित्सालय नोखा में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की पुरजोर मांग रखी थी ।
इसी बजट सत्र में मांगीलाल बागड़ी राजकीय रेफरल चिकित्सालय नोखा में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने हेतु विधानसभा नियम प्रकिया 131 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार को अवगत करवाया था । अतारांकित प्रश्न के माध्यम से भी सरकार का ध्यान खींचा था ।
इसके अलावा बजट सत्र 2020-21 में भी मांगीलाल बागड़ी राजकीय रेफरल चिकित्सालय नोखा में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने हेतु तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार व चिकित्सा मंत्री को अवगत करवाया और विधानसभा नियम प्रकिया 131 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार को अवगत करवाया था ।
मुख्यमंत्रीजी के मुकाम आगमन पर भी रखी थी मांग
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने 23 फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुकाम आगमन पर पत्र देखकर मांगीलाल बागड़ी राजकीय रेफरल चिकित्सालय नोखा में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की मांग की थी । जिस पर मुख्यमंत्री जी ने 4 मार्च 2020 को वापस पत्र भेजकर इस संबंध में उचित कार्यवाही हेतु अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को भेज देने की बात कही थी ।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...