✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पीटीईटी हेतु आवेदन 30 जून तक
बीकानेर, 25 जून। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्याालय द्वारा आयोजित दो वर्षीय बीएड एवं चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड समेकित पाठ्यक्रम में प्रवेष के इच्छुक अभ्यर्थी और पीटीईटी-2020 परीक्षा हेतु सम्पूर्ण देष एवं प्रदेष में करोना संकट के कारण हुए लाॅकडाऊन की स्थिति में परीक्षा आवेदन पत्र भरने से वंचित रह गये अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए पीटीईटी-2020 परीक्षा आवेदन हेतु अन्तिम तिथि में 30 जून तक की अभिवृद्धि की गयी है। समन्वयक डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि सम्बन्धित अभ्यर्थी पीटीईटी की अधिकृत वैबसाईट www.ptetdcb2020.com एवं www,ptetdcb2020.org पर आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पीटीईटी-2020 परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि 16 अगस्त 2020 है। साथ ही पूर्व में भरे गये आवेदन पत्रों के लिए आॅनलाईन संषोधन की अन्तिम तिथि भी 30 जून तक बढाई गयी है। डाॅ. सिंह ने बताया कि इसके पश्चात् अभ्यर्थियों को कोई अवसर नहीं दिया जायेगा।
समन्वयक डाॅ. सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त पीटीईटी-2019 में काऊन्सिलिंग के पष्चात प्रवेष से वंचित रहे ऐसे अभ्यर्थी जिनको फीस रिफण्ड प्राप्त नहीं हुआ है अथवा प्राप्त चैक लाॅकडाऊन के कारण अवधिपार हो गया अथवा वे बैंक में जमा नहीं करवा पाये, ऐसे सभी अभ्यर्थी भी अपने स्वयं के खाते का सम्पूर्ण विवरण यथा खाता धारक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड इत्यादि के साथ अपना प्रार्थना पत्र पीटीईटी कार्यालय को डाक के माध्यम से अविलम्ब भिजवा सकते हैं। जिनके पास अवधिपार चैक है, उन्हें मूल चैक भी साथ में भेजना होगा।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...