खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
महिलाओं के जनधन खातों में कोविड-19 महामारी के तदर्थ जून हेतु .500 रूपये का भुगतान
बीकानेर, 05 जून। महिलाओं के जनधन खातों में 500 रूपये जून में तिथिवार जमा होंगे।
मार्ग दर्शी बैंक मुख्य प्रबंधक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि खाता धारक खाता संख्या एवं दिनाँक के अनुसार बैंक, एटीएम, बी सी, पोस्ट पेमेन्ट अभिकर्ता से भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। खातों में जमा हुई राशि खातेदारों की अनुमति के बिना कोई भी नहीं निकालेगा एवं एक बार जमा हुई राशि खाताधारक जब चाहे तब निकाल सकेंगे।
उन्होंने कहा कि भुगतान प्राप्त करते समय खाताधारक उचित दूरी बनाये रखें, मुँह पर मास्क लगाए, सेनेटाइजेशन तथा नियमों का पालन करें। बैंक अथवा बीसी केन्द्र पर भीड़ नही करंेगे। जिन खाता संख्या का अंतिम अंक 2 या 3 है वे 06 जून, जिनका 4 या 5 है वे 08 जून को, जिनका 6 या 7 है वे 09 जून को तथा जिनका 8 या 9 है वे 10 जून को अथवा उसके बाद आवश्यकता अनुसार बैंक, एटीएम , बीसी पोस्ट अभिकर्ता से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...