✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सोनोग्राफी सेन्टरों में जागरूकता अभियान के लगे पोस्टर,
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और पशुपालान विभाग ने अपने संस्थान में लगाए पोस्टर
बीकानेर, 24 जून। कोरोना वायरस संक्रमण के बचने के लिए शुरू हुए जागरूकता अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी संस्थान तथा जिले के सोनोग्राफ्री सेन्टरों पर प्रचार-प्रसार सामग्री चस्पा की और आमजन को इस संबंध में जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.एल.मीना ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विभाग द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है, इसके लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। सभी सोनोग्राफी सेन्टरों में जागरूता के पोस्टर, स्टिकर ,सनबोर्ड व सनेपेक लगाए गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रचार सामग्री चस्पा की गई है।
पशुपालन विभाग के अस्पताल में लगाए पोस्टर- जागरूकता अभियान के तहत पशुपालन विभाग के सभी अस्पताल और पशु स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी पोस्टर लगाए गए है। साथ ही पंचायत समिति, ग्राम पंचायत भवनों और ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, मार्केट में प्रचार सामग्री चस्पा की गई।
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...