✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजकौशल पोर्टल पर स्किल मेपिंग का कार्य प्रारम्भ
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 24 जून। राजस्थान राज्य के निवासियों को घर के नजदीक ही रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु एवं नियोक्ता की विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अपेक्षित एवं योग्य कार्मिको की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सचिव श्रम, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग एवं अध्यक्ष आर.एस.एल.डी.सी. डाॅ. नीरज कुमार पवन द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग में निर्देश दिए कि जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से कोविड-19 के दौरान जिले के प्रवासी श्रमिकों जिनका डाटा पूर्व में ही राजकौशल पोर्टल पर उपलब्ध है, को स्किल मैपिंग से अद्यतन किया जावें।
राजकौशल पोर्टल पर श्रमिक मोबाईल, आधार अथवा एस.एस.ओ. आईडी द्वारा अपना नया पंजीयन भी करवा सकते है, साथ ही श्रमिक अपनी इच्छानुसार किसी कार्य विशेष के प्रशिक्षण के लिए तथा नियोक्ता श्रमिक जन शक्ति तलाश के सम्बन्ध में आवश्यकताएं दर्ज करवा सकते है। अपनी वीडियो कान्फ्रेस में सचिव द्वारा पोर्टल पर स्किल मेपिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राजकौशल पोर्टल पर स्किल मेपिंग के कार्य हेतु जिला कलक्टर ने जिले हेतु महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र मंजू नैण गोदारा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...