✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंस से कुलपतियों से किया संवाद
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कुलपति प्रो. सिंह ने बताई विश्वविद्यालय की उपलब्धियां, भावी योजनाएं
बीकानेर, 24 जून। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कुलपतियों से संवाद किया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने विश्वविद्यालयों में इंटीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेंजमेंट सिस्टम लागू करने का आह्वान किया जिससे सभी विश्वविद्यालयों को इंटीग्रेटेड पोर्टल से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों के संविधान पार्क में संविधान स्तम्भ भी बनाया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में राज्य सरकार की नीति के अनुसार परीक्षा, परिणाम और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करें। कुलाधिपति ने कहा कि राजभवन में विश्वविद्यालय पार्क बनाया जाएगा। इसमें सभी विश्वविद्यालयों द्वारा बनाए गए माॅडल स्थापित होंगे। यह माॅडल तकनीक, कला संस्कृति के नवाचारों पर आधारित होंगे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में सोलर पैनल लगाने, वाटर हार्वेस्टिंग करने, जल और ऊर्जा की आॅडिट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में मास्क, ग्लब्ज व सेनेटाइजर की व्यवस्था करें ओर मानसून से पहले जल संचयन की व्यवस्था की जाए।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में तीन प्रकार के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें से कृषि एवं गृह विज्ञान पाठ्यक्रम की परीक्षाएं जुलाई माह मंे प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के प्रथम सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। द्वितीय सेमेस्टर में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आॅनलाइन माध्यम से करवा ली गई हैं। एमएससी एवं पीएचडी के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाएं एवं थीसिस मूल्यांकन कार्य भी आॅनलाइन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन की घोषणा के बाद ही अध्ययन-अध्यापन का आॅनलाइन कार्य चल रहा है। कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय के स्वीकृति एवं रिक्त पदों की स्थिति की जानकारी दी।
क्ुलपति ने बताया कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार श्रीगंगानगर में नया कृषि महाविद्यालय खोलने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। संविधान पार्क का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। राजभवन में बनने वाले विश्वविद्यालय पार्क में खजूर, खेजड़ी एवं अन्य मरुस्थलीय पौधे लगाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट को द्विभाषी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गुसाईसर गांव में रोटरी क्लब मरुधरा के सहयोग से कोरोना जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मास्क, ग्लब्ज एवं सेनेटाइजर वितरित किए गए।
-----
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...