✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयूः कुलपति ने किया कक्षा भवन का शिलान्यास
बीकानेर, 24 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बुधवार को कृषि महाविद्यालय के कक्षा भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की देश में विशिष्ठ पहचान है। यहां से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों ने देशभर में संस्थान का नाम रोशन किया है। शिक्षा का यह स्तर सतत रूप से बना रहे और इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हों तथा अधिक से अधिक युवाओं को कृषि शिक्षा से जोड़ने के प्रयास हों। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह ने बताया कि कक्षा भवन का निर्माण स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए करवाया जा रहा है। इससे पहले कुलपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। इस दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक-शैक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।
📒
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...