✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हमलों से गुस्साए स्वर्णकार समाज ने किया
आज बंद का ऐलान
बीकानेर। बीकानेर जिले में स्वर्णकार समाज के
व्यापारियों के साथ आएं दिन होने वाली लूट की
घटनाओं के विरोध में रविवार को स्वर्णकार समाज के
व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। बीकानेर सर्राफा
समिति के अध्यक्ष बजरंग सोनी ने बताया कि जिले में
पिछले एक पखवाड़े से स्वर्णकार समाज के व्यापारियों
के साथ लूट और दुकानों में चोरी की वारदातें हो रही
है। जिसके चलते स्वर्ण व्यापारियों में दहशत का
माहौल है। ऐसे में दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता
सताने लगी है। सभी स्वर्णकार व्यापारी अपनी दुकानें
बंद कर सिटी कोतवाली से रवाना होकर आईजी से
मिलेंगे और अपराधियों के गिरतार न होने पर अपनी
दुकानों की चांबियां आईजी को सौंप देंगे।
ये है मामला 👇🏽
बीकानेर, शनिवार को शहर में लूट खसोट की वारदात
बढ़ती ही जा रही है। देर शाम सिटी
कोतवाली थाना क्षेत्र में एटीएम से रूपये
निकालकर बाहर निकले एक जने पर सिर
पर रॉड से वार कर रूपये छिन लेने का
प्रयास किया। जिसे लोगों ने उसे पकड़
लिया। घटना की जानकारी मिलते ही
एसएचओ नवनीत ने सक्रियता दिखाते
हुए चार-पांच जनों को राउण्डअप कर
पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है
कि लेडी एल्गिन स्कूल के पास बने
एसबीआई के एटीएम से एक जना रूपये
निकालकर जैसे ही बाहर निकला। उस पर
रॉड से वार कर रूपये छिन लिये। इस
दौरान चिल्लाने पर वहां खड़े लोगों ने एक
जने को पकड़ लिया। जिसकी निशानदेही
पर पुलिस ने चार पांच जनों को पूछताछ
के लिये राउण्डअप कर लिया है।
📒 CP MEDIA 🙏
युगपक्ष
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...