✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थान में 29 और 30 जून को होंगी
10वीं के बाकी बचे दो विषयों की परीक्षाएं
जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लंबित विषयों की परीक्षा प्रदेश में जारी है। फिलहाल 12वीं
के लंबित विषयों की परीक्षा चल रही है और सोमवार 29 जून से 10वीं के लंबित विषयों की परीक्षा शुरू होगी। इस
सबके बीच में सीबीएसई की ओर से रदद् की गई परीक्षाओं को देखते हुए राजस्थान बोर्ड ने अपना फैसला नहीं बदला
है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने साफ कहा कि बोर्ड ने कोरोना को देखते हुए प्रदेश में लंबित विषयों की परीक्षा लेने
को लेकर सारी तैयारियां एहतियात बरतते हुए की है। बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द नहीं होगी और तय तारीख सोमवार
29 जून से शुरू होगी। 10वीं के दो विषयों की परीक्षा बाकी है, जो 29 और 30 जून को होगी। इसमें साढ़े 11 लाख
परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसके लिए बोर्ड ने पहले से बनाए गए साढ़े पांच हजार केन्द्रों के अलावा 521 नए उप परीक्षा
केन्द्र बनाए हैं।
कोरोना को देखते हुए ये आदेश जारी बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि इन परीक्षा केन्द्रों पर कोरोना गाइडलाइन्स का
पालन के साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग, हैंड वॉश और फेस मास्क की अनिवार्यता लागू की गई है। इसके लिए हर परीक्षा
केन्द्र को 500 रुपए का अतिरिक्त बजट भी दिया गया है। बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गई। इसके
साथ ही बोर्ड अब परिणाम जारी करने की कवायद में जुट गया है।
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...