✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नई दिल्ली । कोरोना के देश भर
में बढ़ते संक्रमण और जुलाई में इसके चरम
पर पहुंचने को लेकर लगाए जा रहे अनुमानों
को देखते हुए फिलहाल जुलाई में अब कोई
भी परीक्षा नहीं होगी। सीबीएसई की बाकी
बची परीक्षाओं को रद करने के ऐलान के
बाद मंत्रालय ने जुलाई में प्रस्तावित अन्य
परीक्षाओं को लेकर भी ऐसे ही संकेत दिए है।
साथ ही इसे लेकर नए सिरे से समीक्षा शुरू
कर दी है।
परीक्षाओं को टालने या रद
करने को लेकर सोमवार को
बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक इस बीच सोमवार को जुलाई में प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर एक उच्च
स्तरीय बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें इन्हें
टालने या रद करने को लेकर निर्णय किया
जाएगा।
विश्वविद्यालयों की अंतिम
वर्ष की परीक्षाओं के रद होने
की संभावना
फिलहाल जुलाई में प्रस्तावित जिन परीक्षाओं को रद या स्थगित किया जा सकता
है, उनमें विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की
परीक्षाओं के साथ नीट, जेईई मेंस आदि
परीक्षाएं शामिल है। इनमें विश्वविद्यालयों की
अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के फिलहाल रद
करने की पूरी संभावना है। इन छात्रों को
पिछले सेमेस्टर की परीक्षाओं और आंतरिक
आंकलन के आधार पर अंक देकर प्रमोट
किया जा सकता है।
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...