✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राज्य में 27 जिलों में छाया मानसून
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जयपुर । राजस्थान में एक दिन पहले आया
दक्षिण-पश्चिमी मानसून गुरुवार को राज्य के 27 जिलों में छा
गया। अब पश्चिमी राजस्थान के छह जिलों में मानसून के प्रवेश
का इंतजार है। इसके असर से गुरुवार को कई स्थानों पर आंधी-
बरसात हुई। जैसलमेर में बुधवार रात को आए भीषण तूफान ने
जमकर तबाही मचाई। श्रीगंगानर में सुबह तेज आंधी आई उसके
बाद अच्छी बरसात हुई। वहीं चूरू, बीकानेर, सीकर और जयपुर
में भी आंधी के बाद हल्की बरसात हुई। चूरू में दोपहर में लाल-
पीली आंधी आई। इससे दिन में अंधेरा छा गया। आंधी ज्यादा देर
नहीं रही। इसके बाद हल्की बरसात हुई। राज्य में गुरुवार को
सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 42.4 डिग्री रहा। जयपुर में
तापमान 39.4 डिग्री रहा।
चूरू में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, 15 मिनट तक छाया रहा अंधेरा
जिले में गुरुवार सुबह करीब आधे घंटे तक आंधी आई।
सरदारशहर, सादुलपुर, तारानगर, रतनगढ़ आदि कस्बों व इन
तहसीलों के गांवों में आंधी आई। चूरू करीब 15 मिनट तक
अंधेरे के आगोश में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह
11.20 बजे 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आई आंधी ने चूरू
में प्रवेश किया तथा 11.50 बजे इसका असर समाप्त हो गया।
आंधी के बाद चूरू सहित अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।
इसलिए आई आंधी
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह 11 बजे चूरू में
गर्मी के कारण हवा का कम दबाव था, इसलिए उत्तरी-पश्चिमी
साइड से अत्यधिक दबाव की हवा इस ओर से आई। जयपुर
मौसम विभाग के महानिदेशक शिव गणेश ने बताया कि हवा
हमेशा अधिक दबाव से कम दबाव की ओर चलती है, इसलिए
चूरू में आंधी आई।
सीकर में तेज अंधड़, कई स्थानों पर हल्की बारिश
शेखावाटी में गुरुवार को दिनभर मौसम के मिजाज बदले
रहे। इलाके में दोपहर तक धूप में तेजी रही। दोपहर बाद अंधड़
के साथ कई स्थानों पर बारिश हुई। शाम तक बादल छाए रहने
की वजह से तापमान में भी 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही।
फतेहपुर में गुरुवार को अधिकतम 36.4 और न्यूनतम तापमान
27.2 डिग्री रहा। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 40.0
डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री था।
जयपुर के ग्रामीण इलाकों में आंधी-बरसात आई
उधर, मानसून ने जयपुर में छह दिन पहले जयपुर में
दस्तक दे दी है। यहां एक जुलाई को मानसून आने वाला था।
जयपुर के बस्सी सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भी
आसमान में धूल का गुबार छा गया। बस्सी के देवगांव में दोपहर
बाद हल्की बरसात हुई। वहीं जयपुर के शाहपुरा में करीब 20
मिनट तक हल्की बरसात के बाद आसमान में लाल आंधी छा
गई। धूल जमीन पर नहीं आई तथा ऊपर ही रही।
जैसलमेर में बीती रात तूफान ने जमकर तबाही मचाई
सीमावर्ती गांवों करड़ा, पोछीना व गुंजनगढ़ में में बुधवार
की रात तेज तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। रात करीब साढ़े
आठ बजे एकाएक तूफान ने सीमावर्ती गांवों को अपनी चपेट में
ले लिया। यहां 30 से अधिक कच्चे-पक्के मकान गिर गए।
पढ़ें 👉 इमरजेंसी वारियर्स का सम्मान https://bahubhashi.blogspot.com/2020/06/15-13.html
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
पढ़ें 👉 इमरजेंसी वारियर्स का सम्मान https://bahubhashi.blogspot.com/2020/06/15-13.html
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...