✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बिजली गिरने से 110 लोगों की मौत
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पटना । बिजली गिरने से
गुरुवार को तीन राज्यों में कुल 110 लोगों
की मौत हो गई। इनमें बिहार, यूपी और
झारखंड शामिल हैं। सबसे ज्यादा मौतें
बिहार में हुईं। यहां के 23 जिलों में 83
लोगों की मौत हुई। इनमें गोपालगंज में
14, मधुबनी और नवादा में 8-8 तथा
सीवान व भागलपुर में 6-6 लोगों की मौत
शामिल हैं। दरभंगा, पूर्वी चंपारण और
बांका में 5-5 व्यक्ति की मौत हुई।
खगडिय़ा और औरंगाबाद में 3-3 तथा
पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, जहानाबाद,
जमुई, पूर्णिया, सुपौल, कैमूर व बसर में
2-2 लोगों की मौत हुई है। समस्तीपुर,
शिवहर, सारण, सीतामढ़ी और मधेपुरा में
एक-एक व्यक्ति की जान गई। आपदा
प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
यूपी में सबसे ज्यादा 9 मौतें
देवरिया में हुईं
इस बीच, उ-
ार प्रदेश में 23 और
झारखंड में 4 लोगों की मौत भी बिजली
गिरने से हो गई। प्रदेश राहत आयुक्त
कार्यालय के अनुसार, यूपी में कुशीनगर,
फतेहपुर, उन्नाव, बलरामपुर में 1-1,
बाराबंकी में 2, अबेडकरनगर में 3,
प्रयागराज में 6, देवरिया में 9 मौत हुई हैं।
वहीं, झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले
में बिजली की चपेट में आने से महिला
समेत चार लोगों की मौत हो गई। दरभंगा
के हनुमान नगर प्रखंड में बिजली गिरने से
दो लोगों की जान चली गई।
मोदी ने कहा- राज्य सरकारें
राहत कार्य में जुटी हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट
किया, बिहार और उ-
ार प्रदेश में भारी
बारिश और बिजली से कई लोगों की मौत
की दुखद खबर सुनी। राज्य सरकारें राहत
कार्य में जुटी हैं। मैं उन परिवारों के प्रति
संवेदना जताता हूं, जिन्होंने इस आपदा में
अपने प्रियजनों को खो दिया।
परिजन को 4-4 लाख रु.
मुआवजा : नीतिश कुमार
मुयमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों
के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजा
देने का ऐलान किया है। सीएम ने लोगों से
अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम
में पूरी सतर्कता बरतें। बिजली से बचाव
के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ
से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।
बारिश के दौरान घरों में ही रहें या सुरक्षित
स्थानों पर रहें। गोपालगंज के उचका गांव
में खेत में काम कर रहे सात लोगों की मौत
हो गई। बरौली में दो, सोनबरसा और
खजूरिया में एक-एक की जान गई।बारिश
का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 48
घंटे के लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी
किया है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी
चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी,
सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,
सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं। इसके
अलावा कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर,
खगडिय़ा और जमुई में भी भारी बारिश की
संभावना है।
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...