✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मानसून पहुँचा राजस्थान सामान्य वर्षा का अनुमान
जयपुर । दक्षिण पश्चिम मानसून
मंगलवार देर रात झालावाड़ के रास्ते राजस्थान
में प्रवेश कर गया। प्रादेशिक मौसम कार्यालय ने
इसकी पुष्टि की। मौसम विभाग प्रादेशिक
कार्यालय के निदेशक गणेश ने बताया कि कोटा
डिवीजन में झालावाड़ व अन्य स्थानों पर
मानसून की पहली बौछारें गिरीं। उन्होंने कहा
कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार
राजस्थान में इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने
की उमीद है। राज्य में 97 से 103 प्रतिशत
वर्ष होने का अनुमान है। इस बीच खान विभाग
ने 3 माह तक मानसून अवधि में खनन प्रक्रिया
बंद रखने के आदेश जारी किए।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में अत्यधिक और
भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून सोमवार से
फिर से एक्टिव हुआ है। उसके बाद अब यह
आगे की ओर बढ़ रहा है। मानसून इस वक्त
दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर
जिले से लगते गुजरात बॉर्डर तक पहुंच गया है।
मानसून मंगलवार को गुजरात के अन्य क्षेत्र,
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उाराखंड के कुछ
हिस्सों में आगे बढ़ा है। फिलहाल मानसून की
नोर्दन लिमिट अहमदाबाद, शाजापुर, फतेहपुर
और रुद्रपयाग से गुजर रही है।
इन जिलों में अत्यधिक और
भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के
चिाौडगढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, झालावाड़,
बारां, उदयपुर और प्रतापगढ़ में बुधवार को
अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं
कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
किया गया है। इनमें डूंगरपुर, सिरोही, पाली और
बाड़मेर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
बीकानेर में हल्की वर्षा के बाद उमस
का कहर
बीकानेर अंचल में लंबे समय तक मौसम
शुष्क बने रहने के बाद मंगलवार को हल्की वर्षा आई लेकिन उससे
उमस भरी गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। सवेरे तेज धूप निकलने से
दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री (42.8 डिग्री) से. पर
पहुंच गया। चिलचिलाती धूप के बीच बादलों की आवाजाही होती
रही। दोपहर बाद बादल गहराने से बूंदाबांदी के बाद तेज बौछारें गिरी।
मौसम विभाग ने 1.6 मिमी वर्षा होने की जानकारी दी।
वर्षा से राहत मिलना तो दूर कड़ी गर्मी से तपी हुई धरती से निकलने
वाली गर्मी भाप की तरह झुलसाती रही। उमस का आलम यह हो गया
है पंखें और कूलर के आगे भी राहत नहीं मिल रही है। बीकानेर
वासियों को झमाझम वर्षा का इन्तजार है तभी पूरी तरह राहत मिल
सकेगी। वायु का रूख भी बदल कर दक्षिण पूर्वी हो गया है। हालांकि
बीकानेर अंचल में अभी मानसून के आगमन में कम से कम 15 दिन
से तीन सप्ताह की देरी है। बीकानेर में मानसून सबसे अंत में पहुंचता
है। रात्रि में भी तेज गर्मी और उमस के कारण बेहाल है। बीती
रात न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री से. दर्ज हुआ।
📒
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...