✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
निराश्रित गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, बांटे मास्क व सेनेटाइजर
बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लॉकडाउन के प्रथम चरण से सेवा कार्य लगातार जारी हैं। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई गई। ट्रस्ट के खेळियों में पशुओं के लिए रोजाना टंकियों से पानी डलवाए जाने का कार्य भी लगातार जारी है। २0 किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है। सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। उक्त सेवा कार्यों में गणेश जाजड़ा, मनोज पारख, तेजाराम राव, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, पवन सुथार, संजय स्वामी, बाबू सुथार आदि शामिल रहे।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...