✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
भीनासर सब स्टेशन पर 1 घण्टे का सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया,
3 महीने का बिजलीं बिल माफ करे बिजलीं कंपनी - मोहन सुराणा
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा व पार्षद बजरंग सोखल ने आज बिजलीं बिल माफ करने को लेकर भीनासर सब स्टेशन पर 1 घण्टे का सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया, मोहन सुराणा ने कहा सम्पूर्ण भारत कोरोना महामारी से निपटने के लिये 24 मार्च से अब तक लॉक डाऊन के चलते आम आदमी का व्यापार व जनजीवन प्रभावित हुआ है आय के साधन बंद होने से रोजमर्रा की जरूरते पूरी करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में बिजलीं कम्पनी की हठधर्मिता के चलते गरीब आदमी पर बिजलीं बिल का भार डालकर 2% पेलेन्टी लगाने व कनेक्शन काटने का भय दिखाकर बिल भरने के लिये मजबूर किया जा रहा है आज हमने 1घण्टे का सांकेतिक धरना सोसल डिस्टेंस के साथ प्रदर्शन कर बीकेईएसएल के अधिकारी मुरलीधर किराडू, संजय झा, सहायक अभियंता नितेश त्रिपाठी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन देकर मांग की कोरोना काल मे जहाँ एक वक्त की रोटी की व्यवस्था करना आम आदमी के लिये भारी है वहां इतना भारी भरकम बिल भेजना मानसिक प्रताड़ना जैसा है इसलिए 2 महीने का बिल माफ किया जाये और आमजन को जबरन कंपनी द्वारा डराया धमकाया गया तो उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
आज के इस धरने में गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा,मघाराम नाई, संजय चौधरी,रामदयाल पंचारिया,विमल पारीक, मोतीलाल खटोड़,महिपाल सिंह,राजू नाई, बजरंग टाक, बजरंग पानेचा, संपत टाक उपस्थित रहे।
📒




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...