✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी लेकिन...
एक ट्रेन में सूची के 1200 प्रवासी यात्रियों को टिकट खरीद कर दूर-दूर बैठना होगा
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
राजस्थानी प्रवासियों को लाने के लिए रेलवे चलाएगा रोज 5 ट्रेन
यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की जाएगी, उसका पालन करना होगा
- Rail Sandesh
रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की दी मंजूरी
दस लाख प्रवासियों को लाया जाएगा
यात्रियों को सोशियल डिस्टेंसिंग का रखना होगा ध्यान
भोजन की व्यवस्था होगी ट्रेन में
-श्याम मारू-
बीकानेर। राजस्थान के प्रवासियों को लाने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र समेत देश भर में दस लाख से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी फंसे हुए हैं। महाराष्ट्र में सवा दो लाख से भी ज्यादा प्रवासी है। रेलवे ने राजस्थानी प्रवासियों की वापसी के लिए प्रतिदिन पांच ट्रेन देने का फैसला किया है। रेलवे की ओर से प्रवासी राजस्थानियों को लाने के लिए हरी झण्डी देने के बाद मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों को जयपुर स्थित सचिवालय में बुलाया और चर्चा की। सबसे पहले जयपुर और कोटा के लिए एक-एक ट्रेन चलेगी और उसके बाद अन्य स्टेशनों का चयन किया जाएगा। प्रवासियों को गन्तव्य तक पहुंचने के लिए टिकट खरीदना होगा। रेलवे की ओर से निशुल्क यात्रा नहीं करवाई जाएगी। भोजन की व्यवस्था ट्रेन में ही होगी।
हर ट्रेन में आएंगे 1200यात्री
रेलवे की ओर से राजस्थानी प्रवासियों के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को सोशियल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की जाएगी, उसका पालन करना होगा। एक ट्रेन में अधिकतम 1200 यात्री सफर कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उनका मेडिकल चैकअप होगा। रेलवे की रवानगी के समय भारी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी, आरएसी और पुलिस के जवानों को ड्यटी पर लगाया जाएगा। यात्रियों के बैठने के बाद उन्हे इधर-उधर घूमने की इजाजत नहीं होगी।
सबसे पहले जयपुर व कोटा से चलेगी ट्रेन
सबसे पहले स्पेशल ट्रेन जयपुर और कोटा से चलेगी। इस ट्रेन में यात्रा करने वालों की सूची बनाई जा रही है। इसके बाद बान्द्रा और सूरत से स्पेशल ट्रेनें चलाने की मंजूरी मिल सकती है। दक्षिण भारत में चैन्नई और विजयपाड़ा से भी राजस्थान के लिए ट्रेन चलाने की मांग उठ रही है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...