✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*मस्जिदों - मदरसों की निगरानी बढाई*
*तब्लीगी जमात के लोगों पर नजर*
-मुकेश पूनिया-
बीकानेर। जिले में तबलीगी जमात के तीन दर्जन लोगों के चिन्हित होने के बाद खुफिया ऐंजेसी की टीमों ने जिलेभर की मस्जिदों और मदरसों की निगरानी बढा दी है,थाना इलाके के बीट कांस्टेबलों और सीएलजी सदस्यों को मस्जिदों में आने जाने वाले खासकर तब्लीगी जमात के लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगाया गया है। जानकारी में रहे कि दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर देश भर में हडक़ंप मच गया। मंगलवार की रात जिले में कई मस्जिदों और आस पास तीन दर्जन तब्लीगी जमात के लोगों को चिन्हित किया गया,इनमें शहर की नूरानी मस्जिद में रहे 11 जनों को कोरोना संदिग्ध मानकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अलर्ट मोड़ में आई खुफिया ऐजेंसियों और पुलिस ने शहर के मस्जिद व मदरसों की निगरानी बढा दी है। जहां कहीं भी तब्लीगी जमात के लोगों के पहुंचने की खबर है वहां तस्दीक की जा रही है। खबर है कि शहर की जिस नूरानी मस्जिद में तब्लीगी जमात के 11 कोरोना संदिग्धों को आईसोलेट किया गया है,उनकी रिपोर्ट गुरूवार देर शाम तक आ जायेगी,अगर इनमें से किसी की रिपोर्ट पोजिटिव आई तो प्रशासन और पुलिस की ओर से एहतियात के तौर पर नूरानी मस्जिद समेत फड़ बाजार इलाके में कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है। इसके लिये प्रशासन की ओर से तैयारिया भी शुरू कर दी गई है। जानकारों को कहना है कि जयपुर के रामगंज मेें कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद समूचे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था,इसलिये बीकानेर में आइसोलेट तब्लीगी जमात के 11 जनों में से किसी की रिपोर्ट पोजिटिव आने से नूरानी मस्जिद और फड़ बाजार में एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया जा सकता है।
*दशहत में है नूरानी मस्जिद क्षेत्र के लोग*
रानीसर बास स्थित नूरानी मस्जिद के पास एक मकान से दिल्ली जमात में शामिल होकर बीकानेर आए 11 लोगों पीबीएम अस्पताल की माहेश्वरी धर्मशाला स्थित कोरोनटाइन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराये जाने के बाद मस्जिद इलाके के लोगों में दशहत सी छाई हुई है,कोरोना फेलने के खौफ से लोगों के चेहरे भी मुरझाये हुए है। समूचे इलाके में तरह तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है। समूचा इलाका कोरोना संक्रमित होने से आंशकित सेवादारों ने भी गुरूवार को इलाके के जरूरमंदों को खाना और राशन सामग्री नहीं पहुंचाई। हालांकि बुधवार से पहले तक इलाके में लॉकडाउन का ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा था लेकिन कल से ज्यादात्तर लोग घरों में दुबक गये है,घबराहट में कई लोग पलायन की तैयारी भी कर रहे है। जानकारी में रहे कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को नूरानी मस्जिद इलाके में तबलीगी जमात के 11 जनों को चिन्हित किया था,इनमें पांच महिलाए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 11 में से तीन जने तेज बुखार से पीडि़त हैं। यह सभी लोग त्रिपुरा के रहने वाले हैं। यह लोग पांच मार्च को त्रिपुरा से रवाना होकर दिल्ली पहुंचे। वहां से आठ मार्च को रवाना होकर बीकानेर आ गए। पहले यह फड़बाजार स्थित मस्जिद में रहे, बाद में ठंठेरा स्थित मस्जिद में रहे। इसके बाद यह रानीसर बास स्थित मस्जिद में आ गए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...