✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*आपदा के दौर में जरूरतमंदों के लिये देवदूत बने सेवादार*
-मुकेश पूनिया-
बीकानेर। कोरोना आपदा के संकटग्रस्त हालातों को कोई भूखा ना रह जाये इसके लिये धर्म नगरी की सेवाभावी संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ता जरूरमंदों के लिये देवदूत बनकर सेवादारी में जुटे है,जो घर घर जाकर खाना और राशन सामग्री मुहैया करवा रहे है। जरूरमंदों की विडम्बना यह है कि देवदूत बने सेवादारों के मुंह पर मॉस्क लगा होने के कारण उनके दर्शन भी ठीक से नहीं कर पा रहे। सेवादारी की इस मुहिम में कई मित्र मंडलिया भी पीछे नहीं है। शहरभर में पुलिस की सख्ती के चलते कई सेवाभावी खुद संकट झेल कर जरूरमंदों तक खाना और राशन सामग्री पहुंचा रहे है। आपदा को देखते हुए जरूरमंदों की सेवादारी में जुटे अनिल सोनी,अनिल चाडंक,किशन लोहिया और गोपाल चांडक 22 मार्च से अपने स्तर पर खाद्यान्न और संसाधन जुटाकर जरूरमंदों तक खाना और राशन सामग्री पहुंचा रहे है। सोनी ने बताया कि लोकडाउन लगते ही हम लोग सेवा करने में लग गए थे और अपने घरों से खाने और राशन के पैकेट बना कर जरूरमंदों तक पहुंचाना शुरू कर दिया। इस नेक काम में मंडली के कई अन्य दोस्त भी शामिल हो गये जो अपना नाम उजागर नहीं करना चाहते लेकिन आर्थिक मदद मुहैया कराने के साथ वह हमारें साथ सेवादारी में जुटे है। इसी तरह सेवाभावी पवन अग्रवाल और उसके दोस्तों की टीम भी जरूरमंदो तक खाना और राशन सामग्री का वितरण कर रहे है। वहीं लॉकडाउन के दौर में शुरूआती दिन से ही सात सौ जरूरमंद परिवारों को खाने के पैकेट पहुंचाने की सेवा में जुटे भाजपा जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में खाने के नियमित पैकेटों के साथ प्रसाद के रूप में लापसी का वितरण भी किया। मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोडामोडा बगेची में चल रही भोजन शाला में श्रीरामनवमी की पूजा अर्चना के बाद भगवान श्रीराम के लापसी का भोग लगाकर खाने के पैकेटों की नियमित सेवा के साथ जरूरमंदों को वितरण किया गया। सेवादारों में पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी व्यास,पार्षद सुधा आचार्य,रामेश्वरी आचार्य,युवा भाजपा नेता राजकुमार पारीक,रघुनाथ सिंह,कमल सांखला,मोतीलाल हर्ष,आरती आचार्य,हनुमान प्रजापत,कर्मचारी नेता भंवर लाल पुरोहित,राजकुमार जीनगर,अशोक सांखला समेत अनेक युवा भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...