✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
लॉक डाउन हटने के बाद की स्थिति
की तैयारी पर विचार करें : मोदी
सीएम से मुखातिब
■ राज्य सभी धर्म गुरुओं के
साथ वार्ता करें
■सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क,
सेनिटाइजर नियमों का
सख्ती से पालन करना
होगा
नई दिल्ली । देश में
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी
बार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।
मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोरोना
को हराने के लिए सभी मत और
विचारधारा के लोगों का एकजुट होना
जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपनी आस्था
और पंथ को बचाने के लिए भी पहले
कोरोना को हराना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा
कि वे कोरोना से लड़ाई में धर्मगुरुओं को
भागीदार बनाएं।
कोरोना ने आस्था और
विचारधारा पर भी हमला
बोला- मोदी
मोदी ने कहा- कोरोनावायरस के खिलाफ
युद्ध अभी शुरु ही हुआ है। कोरोनावायरस
ने हमारी आस्था, विश्वास, विचारधारा पर
भी हमला बोला है। इसलिए हमें अपनी
आस्था, पंथ, विचारधारा को बचाने के
लिए कोरोनावायरस को परास्त करना
पड़ेगा। आज आवश्यकता है कि सभी
विचारधारा, समुदाय के लोग एकजुट
होकर कोरोना को पराजित करें। धर्मगुरु
और समाज के लोग अपने अनुयायियों
को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भागीदार
बनने को कहें और उन्हें समझाएं। मोदी ने
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्र और राज्यों
द्वारा अब तक उठाए गए कदमों और
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नई
रणनीतियों पर भी बात की।
इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह,
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य
मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और स्वास्थ्य मंत्रालय
के अधिकारी भी मौजूद रहे।
अब टेस्ट और क्वेंरैंटाइन पर फोकस करें
मोदी ने राज्यों से जिला स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट पर काम करने को कहा। उन्होंने कहा-
अब हमारा फोकस टेस्टिंग और
क्वेंरैंटाइन सुविधाओं पर होना चाहिए। उन्होंने राज्यों को
हेल्थ केयर ह्यूमन रिसोर्स में बढ़ोतरी करने और फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स को ऑनलाइन
ट्रेनिंग दिलाने की सलाह दी। वहीं, रिटायर्ड हेल्थ वर्कर्स, एनएसएस, एनसीसी, सामाजिक
कार्यकर्ताओं को शामिल कर फोर्स बनाने के लिए कहा। मोदी ने कहा कि ये लोग सोशल
डिस्टेंसिंग मेंटेन कराने में मदद करेंगे।
संक्रमण की चेन तोडऩा हमारी प्राथमिकता हो : मोदी
मोदी ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हम अलग-अलग जगह से बात कर रहे हैं,
लेकिन सामूहिकता ही हमारी मजबूती होनी चाहिए। सभी को एक सैनिक की तरह अलर्ट
होकर इस महामारी से लडऩा चाहिए। जिस तरह से केस सामने आ रहे हैं, उससे यह पता
चलता है कि हमारी लड़ाई अभी शुरू हुई है। पूरी दुनिया ने ऐसी महामारी कभी नहीं देखी।
शांति, एकता और कानून व्यवस्था बनाए रखना चाहिए। मोदी ने कहा कि संक्रमण चेन को
को तोडऩा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
शुक्रवार सुबह 9 बजे देश के साथ पीएम साझा करेंगे वीडियो संदेश
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई पर
हर पर नजर रखे हुए हैं। इस महामारी से निपटने के लिए वह लगातार राज्यों,
अधिकारियों, डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स से संपर्क बनाए हुए हैं। इसी सिलसिले में
वह शुक्रवार सुबह 9 बजे देशवासियों को संदेश देंगे। यह राष्ट्र के नाम संबोधन जैसा नहीं
होगा बल्कि एक छोटा सा वीडियो संदेश होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया कि
वह शुक्रवार सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। कोरोना
वायरस संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी अब तक 2 बार देशवासियों को संबोधित
कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने 19 मार्च को संबोधित किया था और दूसरी बार 24 मार्च
को जब उन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था।
( साभार हिस)
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...