✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में पिछले 11 दिन से कोई नया केस नहीं, क्या 3 मई के बाद ऑरेंज जोन मान रियायतें मिलेगी?
बीकानेर। बीकानेर संभाग मुख्यालय में
पिछले 11 दिनों से कोई नया कोरोना पॉजीटिव
नहीं मिला है 19 अप्रैल को अंतिम बार दो कोरोना
संक्रमित पाये गए थे। इनमें एक देसलसर गांव का
व एक संक्रमित बीकानेर का था जिनको उपचार
के बाद क्वारेन्टाइन में रखा है। जहां अस्पताल में
पहले रोगी से लेकर अब तक 37 रोगी थे जिनमें से
एक महिला रोगी की मृत्यु हुई शेष सभी को
अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गुरुवार को भी कोई
नया संक्रमित नहीं आया। क्वारेन्टीन सेंटर्स से भी
लगातार संदिग्ध डिस्चार्ज हो रहे है। राज्य के सात
कोरोना मुक्त जिलों में बीकानेर शामिल है। अब
सवाल यह है कि 3 मई को लॉकडाउन की अवधि
समाप्त होने पर क्या राज्य सरकार बीकानेर को
रेडजोन में शामिल 14 जिलों में से हटाकर आरेंज
जोन के जिलों में शामिल करेगी ताकि यहां कुछ
दुकानें खुल सकें।
इस समय बीकानेर के कोटगेट, कोतवाली,
नयाशहर और गंगाशहर थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू भी
लागू है। शेष जगह सख्त लॉकडाउन है। जहां तक
प्रारंभिक हालातों और अभी की स्थिति का सवाल
है अब लोग लॉकडाउन व कर्फ्यू आदेशों का
गंभीरता से पालन कर रहे है। केवल जरुरी कामों
से बाहर निकलते है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग भी
रखते है। ऐसे में बीकानेर का आम जन बाट जोह
रहा है कि कब चरणबद्ध रूप से छूट मिलती है
और आर्थिक गतिविधियाँ शुरु होती है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...