✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तर्क :: शराब से हाथ धोने पर साफ
हो जाता है कोरोना वायरस...?
राजस्थान में दुकानें खोलने की मांग
जयपुर । अपनी साफगोई
के लिए मशहूर पूर्व मंत्री और सांगोद से
कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने अपनी ही
सरकार से मांग की है कि सरकार को
लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों
को खोलने की अनुमति दे देनी चााहिए।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 का वायरस
शराब से हाथ धाने से साफ हो जाता है
तो शराब पीने से गले से वायरस साफ
हो जाएगा। विधायक भरत सिंह ने
बकायदा एक पत्र सीएम अशोक
गहलोत को भेजा है। भरत सिंह का यह
पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो
रहा है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान
सरकार को हो रहे आर्थिक नुकसान का
जिक्र करते हुए कहा है कि शराब
बदनाम चीज है इसलिए केंद्र सरकार
इसकी बिक्री की छूट राज्य को कभी
नहीं देगी। प्रदेश की सरकार भी इसकी
बिक्री का निर्णय नहीं लेगी। आर्थिक
घाटे से राज्य सरकार की कमर टूट रही
है. वहीं शराब नहीं मिलने से इसका
अवैध धंधा अच्छा खासा पनप रहा है।
प्रदेश के सभी जिलो में लॉकडाउन के
समय जहां अपराधो में भारी कमी हुई है
वहीं अवैध शराब का धंधा पनप रहा है।
इसका धंधा करने वालों के लिए यह
स्वरोजगार योजना बन गई है। शराब
माफियाओं के लिए यह पैसा कमाने का
सुनहरा अवसर भी है।
साभार (हिस) युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...