✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
देश में एक दिन में 386 नए मामले,
तब्लीगी जमात आयोजन जिम्मेदार?
तब्लीगियों पर केंद्र सरकार सख्त;
नई दिल्ली (साभार हिस)। देश में
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले
लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को
पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 386
केस सामने आए हैं जो अभी तक किसी
भी एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि
कोरोना के मामले बढऩे का यह राष्ट्रीय
ट्रेंड नहीं है बल्कि इसके लिए तलीगी
जमात का दिल्ली में आयोजन जिमेदार है
जिसमें शामिल होने वाले लोगों के देश
के विभिन्न भागों में पहुंचने के कारण ये
मामले बढ़े। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त
सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को
नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक
ही दिन में 386 नए मामले सामने आने
का मतलब यह नहीं है कि यह राष्ट्रीय ट्रेंड
है। उन्होंने कहा कि तलीगी जमात के
कारण खासतौर से तमिलनाडु, दिल्ली,
जमू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश में कोरोना
वायरस के मामले बढ़े हैं। उल्लेखनीय है
कि तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे
लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के
मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
तेलंगाना में ही 6 की मौत हो चुकी है।
अग्रवाल ने कहा कि जिन राज्यों में
कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए
हैं, उन्हें अधिसूचित कर दिया गया है
और उनसे कहा गया है कि वे कोरोना
संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों
की भी तलाश करे और जिन्हें भी कोरोना
के लक्षण मिलें, उन्हें क्वारंटाइन किया
जाए अथवा अस्पताल में भर्ती किया
जाए।
तब्लीगियों पर केंद्र सरकार सख्त;
राज्यों को ढूंढने के सत निर्देश दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज
से तलीगी जमात के लोगों को निकालने
के बाद केंद्र सरकार ने यहां से विभिन्न
राज्यों में गए उनके नुमाइंदों की तलाश
तेज कर है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा
ने सभी राज्यों के डीजीपी और मुख्य
सचिव को इसे जल्द से जल्द पूरा करने
को कहा है।
तलीगी जमात के कारण पिछले
24 घंटे में कोरोना से ग्रसित 376 नए
मरीज सामने आए हैं। वैसे स्वास्थ्य
मंत्रालय ने साफ किया है कि नए मरीजों
की संख्या में तेज बढ़ोतरी सिर्फ तलीगी
जमात के कारण है और यह राष्ट्रीय ट्रेंड
को नहीं दर्शाता है।
बुधवार को सभी राज्यों के मुख्य
सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के
साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक
में कैबिनेट सचिव ने विभिन्न राज्यों में
फैले तब्लीगी जमात के लोगों के खतरे
से आगाह किया।
युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...