✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में 11 जमाती
कोरोना संदिग्ध, गुरूवार को
आएगी जाँच रिपोर्ट,
चूरू मे मिले 7 पॉजिटिव, बीकानेर लाए जा रहे,
सजग नागरिकों ने दी सूचना, तत्काल
हरकत में आया प्रशासन, उधर महाजन में
भी संदिग्ध 5 जने पकड़े
बीकानेर। रानीसर बास में स्थित एक मकान से 11
कोरोना संदिग्धों की कोरोना जांच रिपोर्ट गुरुवार को आएगी।
फिलहाल इन सभी को क्वाइरैंटाइन किया है। सीएमएचओ डॉ.
बी.एल.मीना से हुई बातचीत में बताया कि फिलहाल 11
व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर क्वाइरैंटाइन किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग से कोई बच न जाए, इसलिए टीम को
फिर से भेजा है। बता दें कि यह सभी दिल्ली जमात में शामिल
होकर आए थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों में कोरोना जैसे कोई
लक्षण नहीं है, फिर भी ऐहतियात के तौर पर जांच करवाई गई।
जिनकी गुरुवार रिपोर्ट आएगी। आपको बता दे कि नूरानी मस्जिद
क्षेत्र के सजग नागरिकों ने जिला कलक्टर से आग्रह कर इसकी
जानकारी देने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
चूरू मे मिले 7 पॉजिटिव, बीकानेर लाए जा रहे
बीकानेर। चूरू में मिले एक साथ 7 पॉजिटिव मरीजों को
बीकानेर लाया जा रहा है । रात्रि 12 बजे भी बीकानेर सीएमएचओ
डॉ. बी.एल.मीना व्यवस्था संभालने में जुटे हुए रहे। ऐसे में अब
पॉजिटिव मरीजों का इलाज पीबीएम अस्पताल में होगा।
बीकानेर कलक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि कोरोना
पॉजिटिव मरीजों को बीकानेर लाया जा रहा है। वहीं सीएमएचओ
डॉ. मीणा ने बताया कि चूरू सीएमएचओ ने उन्हें सातों
पॉजिटिव को बीकानेर भेजे जाने की जानकारी दी है।
पीबीएम के डी वार्ड में किया जाएगा एडमिट
पीबीएम के डी वार्ड में इन मरीजों को एडमिट किया जाएगा ।
वहीं डी के साथ ई व एफ वार्ड खाली करवा लिया गया है।
पीबीएम के आस पास के क्षेत्र को सीज़ किया जाएगा। उधर शाम
को राणीसर बास से लाए ग्यारह संदिग्धों को भी पीबीएम में
शिफ्ट कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर अब तक कोरोना से सुरक्षित
जिला है।
युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...