✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
देश में 2000 से ज्य़ादा संक्रमित,
हजारों झुग्गियों वाले धारावी में मिला कोरोना का मरीज
पूरी खबर पढ़ें 👉 👇🏽
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
नई दिल्ली (साभार हिस)। कोरोनावायरस
के संक्रमितों की संया 2000 के पार हो
गई है। कोरोना का संक्रमण 29 राज्यों में
फैल चुका है। मंगलवार से बुधवार तक
24 घंटे में रिकॉर्ड 386 नए केस सामने
आए हैं। महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा
खराब हैं। यहां देश के सबसे ज्यादा 335
कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। बुधवार
को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती
धारावी के शाहू नगर में एक कोरोना
संक्रमित मिला। 56 साल के इस मरीज
को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। बृहंमुंबई महानगर पालिका
(बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया
कि संक्रमित के परिवार के सात सदस्यों
को होम क्वारैंटाइन में रखा गया है। कल
उनका टेस्ट कराया जाएगा। संक्रमित
जिस बिल्डिंग में मिला, उसे सील कर
दिया गया है। इससे पहले, महाराष्ट्र में
बिगड़ते हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव
ठाकरे से फोन पर चर्चा की। संक्रमण से
अब तक 52 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार
को कोरोना से तीन लोगों की जान गईं।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना संक्रमित
72 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
इससे पहले देर रात मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस्ती
के 25 साल के हसनैन की मौत हो गई
थी। सांस में तकलीफ के चलते परिवार
वालों ने उसे रविवार को गोरखपुर
मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती
कराया था। बुधवार सुबह केजीएमयू से
आई रिपोर्ट में युवक के कोरोना पीडि़त
होने की पुष्टि हुई। उसे लीवर और किडनी
की भी बीमारी थी। इंदौर में भी बुधवार
को 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
राज्य में संक्रमण से यह छठवीं मौत है।
इंदौर में चार और उज्जैन में दो लोगों की
जान जा चुकी है। इससे पहले, मंगलवार
को देश में छह मौतें हुई थीं। उत्तर प्रदेश
में बुधवार को जिस बुजुर्ग की मौत हुई,
उसका 50 वर्षीय दामाद संक्रमित पाया
गया था।
हजारों झुग्गियों वाले धारावी में मिला कोरोना का मरीज
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के
अधिकारियों को बुधवार शाम मुंबई के
धारावी में कोरोना वायरस से संक्रमित
एक संदिग्ध मरीज की जानकारी मिली है।
इस मरीज को लेने के लिए प्रशासन और
स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर
भेजा गया है। ऐहतियात के तौर पर
प्रशासनिक अधिकारी अब यहां पर
सैनिटाइजेशन समेत अन्य ऐक्शन करने
पर विचार कर रहे हैं। धारावी के जिस
इलाके में यह मरीज मिला है वहां हजारों
की संया में झुग्गियां हैं। ऐसे में इस
इलाके में संक्रमण फैलने का खतरा
देखते हुए अधिकारियों के बीच हड़कंप
की स्थितियां बनी हुई हैं।
परिवार के सदस्य आइसोलेशन में भेजे गए
बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार,
शाहू नगर में एक 56 वर्षीय शख्स को
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके
अलावा उसके परिवार के सात अन्य
सदस्य भी क्वारंटीन में रखे गए हैं, जिनकी
जांच गुरुवार को कराई जाएगी।
सील की गई इमारत
सूत्रों का कहना है कि यह मरीज
इलाके की एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रह
रहा था और अफसर अब इस इमारत को
भी सील कर दिया गया है। साथ ही इस
इमारत के आसपास के हिस्सों को भी
सैनिटाइज कराने पर भी विचार किया जा
रहा है। मुंबई के अमरावती से मेरठ आए
इस संक्रमित की पत्नी, 72 वर्षीय ससुर
व दो साले समेत 11 लोगों में कोविड-
19 का टेस्ट पॉजिटिव मिला था। सभी
को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया
गया था। बुधवार को बुजुर्ग की मौत हो
गई। मृतक के दामाद की भी हालत
नाजुक है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...