✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थान में 120 पॉजिटिव, 27 नए मामले,
मरकज से राज्य में आए 538 लोगों को कर रहे क्वारंटीन
जयपुर । राजस्थान
में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव
रोगियों की संख्या बढकर 120 हो
गई। इनमें अकेले 13 जयपुर के
रामगंज इलाके के है। जयपुर 34
रोगियों के साथ पहले स्थान पर है।
राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि
दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज से
शिरकत करके 538 लोग
राजस्थान में आए है। इनमें 35
विदेशी, 350 दूसरे राज्यों के और
183 राजस्थान के है। ये लोग
राज्य के 13 जिलों में गए। जिनकों
इन्टेलीजेंस डिपार्टमेंट ने ढूंढ
निकाला। इन सभी को आइसोलेट
व क्वारंटीन किया जा रहा है। ये
लोग जयपुर, करौली, झुन्झुनूं,
बीकानेर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़,
दौसा, टौंक, बाड़मेर, भरतपुर,
जोधपुर व अलवर के है। डॉ रघु
शर्मा ने बताया कि जिन जिलों में
मरकज से आए लोग ठहरे है वहां
जिला कलक्टरों को अलर्ट जारी
किया है। जिन्हें क्वारंटाइन व
आइसोलेशन किया जाए।
मुख्यमंत्री स्वयं रामगंज की स्थिति
पर नजर रख रहे है तथा घर घर
सर्वे किया जा रहा है। एसीएस
राजीव स्वरुप ने बयान में कहा कि
राज्य में स्थिति नियंत्रण में है।
पीडितोंका इलाज चल रहा है।
जमात से लौटे 72 को विभिन्न
अस्पतालों में भेजकर जांच कराई
जा रही है
श्रीगंगानगर : 13 लोग ट्रेस किए गए सभी
के स्क्रीनंग के बाद सैंपल भी लिए गए हैं।
सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
भरतपुर : 16 लोगों की हुई मेडिकल जांच
बाड़मेर : दिल्ली से आए 12 मौलवी,
स्क्रीनिंग के बाद मदरसे में आइसोलेट
उदयपुर : तलीगी जमात से जुड़े पांच
संदिग्ध ओटीसी में क्वारेंटाइन
टोंक : निजामुद्दीन से 4 लोग पहुंचे, चारों
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
हनुमानगढ़ : 6 लोग होम आइसोलेशन में,
34 महाराष्ट्र औऱ सीकर से भी आए
अजमेर : दिल्ली में तबलीगी जमात के
मरकज में शामिल हुआ था यावर का
युवक, वहीं पर आइसोलेट
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...