✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) में परीक्षा शुल्क कम करने व कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 एवं सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2015 में चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग को लेकर कृषि मंत्री से मिले नोखा विधायक बिश्नोई*
नोखा । 18-03-2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया से मिलकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) में परीक्षा शुल्क कम करने व कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 एवं सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2015 में चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि कृषि महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में कृषि स्नातक की डिग्री में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है । जिसमें लगभग 50 से 60 हजार अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किये जाते है । राजस्थान में इस परीक्षा शुल्क 2800 प्रति आवेदन है जो भारत भर में सबसे ज्यादा है । इसके समकक्ष आयोजित होने वाली परीक्षा का शुल्क जैसे आईसीएआर, बीएचयू, ये आॅल इंडिया लेवल पर आयोजित होती है व अन्य राज्यों सहित इस परीक्षा का शुल्क 500 से 1000 रूपये के बीच में है । राजस्थान में इस परीक्षा में भाग लेने वाले 90 प्रतिशत विद्यार्थी किसान परिवार व ग्रामीण परिवेश से आते है जिनके लिए यह शुल्क 2800 रूपये देना बहुत भारी पड़ता है । इस वर्ष यह परीक्षा 7 जून को आयोजित होनी है, वर्तमान में जिसके फाॅर्म इस अत्यधिक फीस के साथ भरवाए जा रहे है ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) का शुल्क बाकी राज्यों के बराबर किया जाना चाहिए एवं जिनसे अत्यधिक फीस ले ली गई है, उन्हे रिफंड की जाए । ताकि गरीब व किसान परिवार के बच्चे भी इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा भाग ले सके ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2018 में 1832 पदों पर कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती निकाली गई थी । उक्त भर्ती का परिणाम 22 जुलाई 2019 को जारी हुआ । उसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चयन अभ्यर्थियों के पात्रता की जांच एंव दस्तावेजों का सत्यापन 19 अगस्त 2019 से 30 अगस्त 2019 के मध्य किया गया । चयन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चयन अभ्यर्थियों की सूची कृषि विभाग राजस्थान सरकार को सौंप दी गई । लेकिन अभी तक कृषि विभाग द्वारा चयन कृषि पर्यवेक्षकों का पदस्थापन नहीं किया गया । टिड्डी हमले में टिड्डियों से मुकाबले में आपका विभाग मानव संसाध्धन की कमी से झूझता रहा है । इसके अलावा आरपीएससी द्वारा वर्ष 2015 में 248 पदों पर सहायक कृषि अधिकारी की भर्ती निकाली गई । इस भर्ती का परिणाम 2018 में घोषित हुआ । जिसमें चयन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण कर पात्रता की जांच व दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया । आरपीएससी द्वारा चयनित अभ्यार्थियों की सूची कृषि विभाग राजस्थान सरकार को भिजवा दी गई है । लेकिन विभाग द्वारा अभी तक पदस्थापन नहीं किया गया है ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान में टिड्डी दल का एक बार फिर अप्रेल में हमला संभावित है । इनके हमले को रोकने के लिए कर्मचारी व अधिकारियों के कमी के चलते टिड्डी दल पर कन्ट्रोल में समस्याएं आएगी, इसलिए कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 व सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2015 में चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापित कर कृषि विभाग को सुदृढ़ किया जाए ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि उपरोक्त दोनों ही मामलों को विधानसभा बजट सत्र 2020-21 में सदन के माध्यम से अवगत भी करवाया था ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...