✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कोरोना वायरस के चलते प्रवचन स्थगित, गंगाशहर स्थित शान्ति निकेतन में प्रतिदिन सुबह होने वाला व्याख्यान स्थगित कर दिया गया है
गंगाशहर। तेरापंथ सभा के निवेदन पर गंगाशहर स्थित शान्ति निकेतन में प्रतिदिन सुबह होने वाला व्याख्यान स्थगित कर दिया गया है। अध्यक्ष डॉ. पी.सी. तातेड़ ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार किसी भी जगह 50 से अधिक व्यक्ति एकत्रित ना हो उसकी पालना करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जैन महासभा, बीकानेर के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने जैन समाज से एक अपील जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से जैन साधु-साध्वियांे की रक्षा करे। सर्दी-जुकाम से पीडि़त व्यक्ति उनके करीब न जाये और ना ही पैर छूएं। साथ ही साधुआंे के पास भीड़ एकत्रित न करे। उनकी आहार चर्या में स्वस्थ व्यक्ति ही जाएं। आहार चर्या की दूर से अनुमोदन करें। सर्दी जुकाम खांसी वाले अपने हाथ से आहार देने का लोभ न करें। छाजेड़ ने कहा कि हर वह समाज जहाँ चारित्रआत्माओं का आना जाना हो रहा हो, इन उपायों का पालन सुनिशित करवाने के लिए हर क्षेत्र में प्रत्येक संघ व संस्था के पदाधिकारी जागरूकता के साथ दायित्व निभाने का प्रयास करें। साधु संघ को भी वायरस संक्रमण से बचने के उपायों को बताया जाय, जिससे वे उचित बचाव करते हुए अपने ज्ञान ध्यान में लीन रह सके। उन्होंने कहा कि जैन साधु समाज की अमूल्य धरोहर है, उनकी रक्षा करना समाज का कर्तव्य है। वह अपना इलाज नहीं करवाते, इसलिए ये समाज को ही देखना है कि हमारा कोई भी साधु, साध्वी आदि इस कोरोना की महामारी से संक्रमित न हो। अध्यात्मिक मंत्र का जप तथा तपस्या खूब की जावें।
उधर, महाराष्ट्र, हैदराबाद की तरफ पैदल विहार कर रहे तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यश्री महाश्रमणजी ने श्रद्धालुजनों को चरण स्पर्श न करने के लिए कहा गया है। तेरापंथ कल्याण परिषद् के संयोजक संदीप कोठारी ने सभी केन्द्रीय संस्थाओं के पदाधिकारियों को सूचित किया है कि तेरापंथ कल्याण परिषद की प्रतिमाह 29 तारीख को आयोजित होने वाली बैठक इस बार कोरोना के चलते आयोजित नहीं होगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...