✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गौडू एवं झझू में समर्थन मूल्य पर सरसों व चना खरीद केन्द्र स्वीकृत - भंवर सिंह भाटी
बीकानेर, 20 मार्च। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने बताया है कि, राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड जयपुर द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के ग्राम झझू एवं गौडू में समर्थन मूल्य पर चना व सरसों के नवीन केन्द्र स्वीकृत किये गये है।
भाटी ने बताया कि क्षेत्र के किसानो की लम्बें समय से गौडू एवं झझू में चना व सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद केन्द्र प्रारम्भ किये जाने की मांग उठाई जा रही थी, उन्होंने इस मांग से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना को अवगत करवाया जिस पर उन्होंने त्वरित निर्णय कर इनकी स्वीकृति के आदेश जारी करवा दिये है, इससे लिये श्री भाटी ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
भाटी ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि आधारित है, इन दोनो खरीद केन्द्रो के प्रारम्भ होने से आस-पास के 50 कि.मी. परिधि के हजारो किसानो को इसका लाभ मिलेगा तथा दूरस्थ मण्डियों व खरीद केन्द्र तक उपज पहंुचाने में होने वाली परिवहन कठिनाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव होगा। क्षेत्र के किसानो को इन खरीद केन्द्र स्वीकृति की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसका जबरदस्त स्वागत किया है, तथा अपने विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री का बहुत आभार व्यक्त किया जो क्षेत्र की सभी समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिये सतत् प्रयासरत है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...