✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 20 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस बात की निगरानी रखेंगे कि कोई भी विदेशी या देशी पर्यटक उनके क्षेत्र में आकर निवास तो नहीं कर रहा है, साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति विदेश से यात्रा करके बीकानेर आता है तो तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दे। अगर सूचना नहीं दी गई और प्रशासन को अन्य स्रोत से पता चलता है तो संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जहां बाहर से आया व्यक्ति रहेगा उस परिवार वाले के विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह निर्देश गौतम ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से सम्बन्धित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजस्व और चिकित्सा अधिकारियों को दिए।
गौतम ने कहा कि अगर कोई बाहर का व्यक्ति आ जाता है और कोरोना से पीड़ित नहीं है तो भी उसे होम आइसोलेशन में रहना होगा और उसके रहने की जानकारी प्रशासन को रहे, इसके लिए एक सरकारी कर्मचारी की यह ड्यूटी रहेगी कि वह उसे लगातार घर में रहने की ताकीद रखेगा। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यालय में एक कंट्रोल रूम की स्थापना कर ले जो 24×7 चलेगा। इस नंबर की जानकारी अपने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और मौजीज नागरिकों को दे दे, साथ ही उपखंड क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर भी नंबर चस्पा कर दें ताकि अगर कोई व्यक्ति बाहर से आकर रहे अथवा कोई बीमार व्यक्ति हो तो उसकी सूचना तत्काल उपखंड स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में दी जा सके और यहां से सूचना जिला मुख्यालय पर तत्काल देने की जिम्मेदारी संबंधित उपखंड अधिकारी की होगी।
सभी कर्मचारियों, अधिकारियों के अवकाश निरस्त
जिला कलक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं पूर्व में स्वीकृत अवकाश भी निरस्त है, साथ ही अवकाश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिन कर्मचारियों को वर्क टू होम अथवा जिन विभागों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है वहां शेष रहे अधिकारी कर्मचारी भी अपने निवास पर ही रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उन्हें ड्यूटी के लिए बुलाया जा सके। अगर कोई अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय छोड़कर जाता है तो उसके विरूद्ध राजकीय सेवा नियमों के साथ साथ दंडात्मक कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।
प्रतिदिन समन्वय बैठक हों
जिला मजिस्ट्रेट ने सभी अधिकारियों से कहा कि उपखंड अधिकारी तहसीलदार सहित विकास अधिकारी और ब्लॉक सीएमएचओ प्रतिदिन शाम को कोविड-19 से सम्बन्धित बैठक करेंगे। बैठक के एजेंडे में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा सहित अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था तथा सामान्य चिकित्सा व्यवस्था पर विचार विमर्श कर यह सुनिश्चित करें कि उपखंड क्षेत्र में सामान्य व्यवस्था और चिकित्सा व्यवस्था सुचारू है अगर किसी तरह की परेशानी बैठक में चिन्हित होती है तो तत्काल जिला मुख्यालय पर अवगत करवाया जाए ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद की जा सके।
20 से अधिक व्यक्ति ना हो एकत्रित
जिला मजिस्ट्रेट ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित करें कि उनके उपखंड क्षेत्र में किसी भी तरह के आयोजन में 20 से अधिक व्यक्ति एकत्रित ना हो, साथ ही सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों से बातचीत कर यह समझाईश करें कि किसी भी तरह का आयोजन ऐसा ना हो जिसमें भीड़-भाड़ अधिक होती हो। सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सहित अन्य धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों से मिलकर उन्हें कोविड-19 तथा धारा 144 के बारे में अवगत करवा दें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपखंड अधिकारी बीकानेर रिया केजरीवाल सहित सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और ब्लॉक सीएमएचओ उपस्थित थे।
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अगर कोई व्यक्ति विदेश से यात्रा करके बीकानेर आता है तो तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दें - कलक्टर

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...