✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
संभाग में कानून व्यवस्था संधारित, जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया जा रहा है भोजन - श्रीमाली
मुख्यमंत्री को वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए दी जानकारी
बीकानेर, 24 मार्च। संभागीय आयुक्त सी एस श्रीमाली ने कहा कि संभाग के चारों जिलों में कानून व्यवस्था पूरी तरह संधारित है तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अति आवश्यक सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा है । चिकित्सा सेवाएं बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। संभागीय आयुक्त ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह जानकारी दी।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी जिलों में कानून व्यवस्था और लॉक डाउन की अनुपालना के बारे में पूरी जानकारी उनके द्वारा प्रतिदिन शाम को प्राप्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को लॉक डाउन की पालना सुनिश्चित करने ेमें संवेदनशीलता रखने तथा अनावश्यक रूप से किसी को परेशान ना करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी स्थिति में लॉक डाउन की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अगर जरूरत पड़े और लोग अनावश्यक घूमते पाए जाएं तो कार्रवाई की जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि बीकानेर में सब्जी, परचून दूध सहित सभी आवश्यक वस्तुओं व दवाओं की दुकानें खुली है और लोग अपनी जरूरत के मुताबिक खरीददारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी ना हो इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित भ्रमण कर दुकानों में सामान की उपलब्धता और उचित दर पर सामान बिक रहा यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
गौतम ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित पंचायत समिति और गांव में भी लॉक डाउन की पालना सुनिश्चित की गई है। ग्राम स्तर पर ग्राम सेवक, पटवारी तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का कोई ऐसा सामाजिक या धार्मिक आयोजन ऐसा ना हो जिसमें 5 से अधिक लोग एकत्रित हो रहे हो। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर अपने क्षेत्र का भ्रमण कर इस चीज का विशेष ध्यान रखेंगे कि कहीं किसी तरह का आयोजन तो नहीं हो रहा है। यदि ऐसा कोई आयोजन होता पाए जाए तो आयोजनकर्ता के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को अब तक 3 लाख 14 हजार से अधिक की स्क्रीनिंग
जिला कलक्टर ने बताया कि मंगलवार तक जिले में तीन लाख 14 हजार 219 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। अब तक की गई जांच में भी कोई भी व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव नहीं मिला है। गौतम ने बताया कि प्रशासन की पूरी तैयारी है। सभी पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान समय पर हो जाए यह सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही एनएफएसए में पात्र व्यक्तियों को राशन वितरण ओटीपी के माध्यम से अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कर दिया जाएगा इसकी सुनिश्चित कर ली गई है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आईजी पुलिस जोस मोहन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर सुनीता चैधरी, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त इंदीवर दुबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीना, एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य तथा पीबीएम अधीक्षक उपस्थित थे।
----
उरमूल सीमांत संस्थान कर रही है कपड़े के मास्क की आपूर्ति -गौतम
एसीएस (हेल्थ) ने कलक्टर के नवाचार की सराहना की
बीकानेर 24 मार्च। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए जिला कलक्टर कुमार गौतम ने बज्जू स्थित उरमूल सीमांत संस्थान को बड़े स्तर पर कपड़े के मास्क तैयार करने को कहा है। जिले में कई अन्य गैर सरकारी संगठन भी कपड़े के मास्क बनाकर उचित दरों पर उपलब्ध करवा रहे हैं। वायरस संक्रमण से बचने के लिए जिले में मास्क की पिछले कई दिनों से मांग बढ़ी है। जिला कलक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर सर्जिकल मास्क की कमी ना हो, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें इसके मद्देनजर यह प्रयास किया जा रहा है। बज्जू स्थित उरमूल सीमांत संस्थान द्वारा बड़े आर्डर लिए गए हैं और कपड़े के मास्क की आपूर्ति करवाई जा रही है। बाहर के जिलों में भी आवश्यकता पड़ने पर यहां से मास्क बनवाकर भिजवाएं जाएंगे। मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के दौरान एसीएस हेल्थ रोहित कुमार सिंह ने जिला कलक्टर के इस कदम की तारीफ की और कहा कि यह एक बेहतरीन नवाचार है, जिसका अन्य जिलों को भी अनुसरण करना चाहिए।
जिला कलक्टर ने बताया कि कई सेल्फ हेल्फ ग्रुप भी आगे आएं है जिनमें महिलाओं द्वारा घर में कपड़े के मास्क बना कर सप्लाई करने को कहा गया है। जिला कलक्टर ने कहा कि घरों से बाहर निकलने या खांसी जुकाम की स्थिति में लोग मास्क का उपयोग करें। गौतम ने बताया कि कपड़े से बने ये मास्क कई संस्थाओं द्वारा निःशुल्क भी वितरित करवाए जा रहे हैं। साथ ही उरमूल सीमांत द्वारा वयस्क के लिए बनाए गए मास्क लागत दर पर उपलब्ध है। गौतम ने बताया कि और मास्क की उपलब्धता के लिए नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना तथा महाप्रबंधक उद्योग को निर्देश दिए गए है कि वे विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर मास्क निर्माण की और संभावनाएं तलाशें। यदि राॅ मैटरियल की जरूरत हो तो सचिव व्यवस्थाएं करवाएंगे।
----
कवरेज के लिए मीडियाकर्मी साथ रखे आईडी
पहने मास्क और नियमों की पालना करें सुनिश्चित
बीकानेर, 24 मार्च। लाॅकडाउन के बीच समाचार पत्र से जुड़े व्यक्ति कवरेज और फोटोग्राफी का कार्य कर सुचारू रूप से कर सकें इसके लिए मीडियाकर्मियों को अपना आईडी साथ रखना होगा। महत्वपूर्ण कवरेज और फोटोग्राफी के लिए मीडियाकर्मी जब सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे तो अपने साथ अपना आईडी कार्ड अत्यावश्यक रूप से साथ रखें।
जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम और पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने इस सम्बंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। गौतम ने कहा कि प्रत्येक मीडियाकर्मी पुलिस सहित अन्य मजिस्ट्रेट द्वारा मांगे जाने पर अपना कार्ड दिखाएं। गौतम ने कहा कि मीडियाकर्मी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गु्रप में ना रहें, महत्वपूर्ण कवरेज के समय संयम का परिचय देते हुए सहयोग करें।
गौतम ने कहा कि इसी प्रकार जिले की अन्य तहसीलों उपखंड या ग्राम पंचायत स्तर पर समाचार पत्रों का वितरण जिस वाहन के जरिए किया जाता है। ऐसे वाहन अपने पास बनवा लें और आने जाने के दौरान स्वीकृति पत्र अपने साथ रखे जिसे पुलिस द्वारा मांगे जाने पर दिखाएं।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि समाचार पत्रों के गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी ना आए इसके लिए भी पुलिस अधिकारियों को सभी सूचनाएं दी गई है। पुलिस इस संदर्भ में मीडिया के साथ पूरा सहयोग करेगी।
अत्यावश्यक वाहनों के पास जारी करने के लिए अधिकारी अधिकृत
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
बीकानेर, 24 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम जिले में लाॅक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं और अत्यावश्यक परिस्थितियों में वाहनोें के आवागमन को अनुमति देते हुए पास जारी करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को अधिकृत किया है।
गौतम ने बताया कि जिले के अंदर वाहनों हेतु, एलपीजी गैस व पेयजल व अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर को पास जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसी प्रकार मुख्यालय से बाहर जाने वाले वाहनों हेतु प्रादेशिक व जिला परिवहन अधिकारी पास जारी करने के लिए अधिकृत होंगे। साथ ही सामान्य व्यवस्था व राजकीय कर्मचारी हेतु उपखंड मजिस्ट्रेट अनुमति देने के लिए अधिकृत होंगें । इसी प्रकार केमिस्टों, अनाज व्यापारियों, डेयरी व्यवसाय व दुग्ध व्यवस्था व मेडिकल चिकित्सा व्यवस्था से सम्बंधित वाहन जारी करने के लिए तहसीलदार बीकानेर को अधिकृत किया गया है। अनुमति प्रदान करने के लिए आवेदन को निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक सूचनाओं के साथ वाहन का प्रकार व वाहन संख्या व अवधि का उल्लेख करना होगा। इसी प्रकार निजी वाहन को अनुमति देने के लिए निर्धारित प्रपत्र में सूचनाओं के साथ पहचान पत्र की प्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करनी होगी। गौतम ने बताया कि सभी उपखंड मजिस्ट्रेट व तसहीलदार अपने-अपने क्षेत्र में इन व्यवस्थाओं से सम्बंधित अनुमति पत्र पास जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।
-----
राशन, फल सब्जी की कालाबाजरी ना हो-गौतम
जांच के लिए कमेटी गठित
बीकानेर, 24 मार्च। जिला कलक्टर (रसद) कुमार पाल गौतम ने लाॅक डाउन के दौरान जिले में किसी भी ग्रोसरी स्टोर (किराणा दुकान) पर राशन के सामान, डेयरी, फल, सब्जी विक्रेता द्वारा अवैध भण्डारण व अंकित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय को रोकने एवं जांच के लिए कार्यवाही करने हेतु कमेटी का गठन किया गया है। गौतम ने बताया कि इस कमेटी में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी, जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी, सम्बंधित क्षेत्र का प्रवर्तन निरीक्षक सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी यह सुनिश्चित कर लें कि निर्धारित दर पर ही सामान की बिक्री हो, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी। कमेटी समय पर पर औचक निरीक्षण, भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही करेगी तथा शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत प्रस्थान कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
-----
बीकानेर में कोरोना राहत कोष, राजीव यूथ क्लब ने उठाया बीड़ा
बीकानेर, 24 मार्च। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लाॅक डाउन के बीच बीकानेर में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कोरोना राहत कोष का गठन किया गया है। ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के मार्गदर्शन से राजीव यूथ क्लब के महेंद्र कल्ला की देखरेख में बीकानेर के व्यापारियों ने लाॅक डाउन से प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों को एक महीने की राशन सामग्री देने का निर्णय किया है। कल्ला ने बताया कि राशन सामगी का वितरण का शुभारंभ बुधवार को सुबह जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम करेंगे।
कल्ला ने बताया कि राहत कोष के लिए बनाई गई टीम में रमेश अग्रवाल कालू, अनिल कल्ला, सुशील थिराणी, प्रमोद खजांची, नवरतन सिंगी, मनीष सोनी, हाजी लियाकत अली, जय अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, विजय पिती, मोंटू, मदन श्रीमाली, जतिन यादव, राजू अक्कासर, डीपी सोनी, कपिल जैन, प्रवीण अग्रवाल, राजकुमार किराडू, शिवशंकर बिस्सा, इकबाल समेजा, गजेन्द्र सिंह राठौड शामिल हैं।
क्लब के महेन्द्र कल्ला ने बताया कि लाॅक डाउन के चलते जिले में जो व्यवस्थाएं हो रही है उसमें गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को जिला प्रशासन द्वारा डोर टू डोर भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा इसके लिए क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा अपने वाहन से ही गंतव्य तक सामान पहुंचा देंगे। उन्होंने बताया कि 1 महीने में जितने राशन की एक परिवार को जरूरत रहती है उसके पैकेट भी बनाकर क्लब द्वारा जिला प्रशासन के बताए स्थान तक पहुंचा दिए जाएंगे। इन पैकेट में आटा, दाल, तेल, चाय पत्ती और चीनी सहित आवश्यक सामान होंगे। यह सामान प्राथमिक तौर पर करीब दो हजार परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।
नत्थूसर बास स्थित ब्रम्ह बगीची में भी जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। जहां आकर भोजन किया जा सकता है साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन के पैकेट्स भी वितरित किए जा रहे हैं।
------
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
संभाग में कानून व्यवस्था संधारित, जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया जा रहा है भोजन - श्रीमाली
मुख्यमंत्री को वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए दी जानकारी /

साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...