✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राज्यपाल एवं कुलाधिपति के नाम रुक्टा का खत - कोरोना वायरस से बचाव हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी
एडवाईजरी के अनुसार विश्वविद्यालय परीक्षाओं को स्थगित करवाया जाए
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति,
राजस्थान, जयपुर
विषय :- कोरोना वायरस से बचाव हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी
एडवाईजरी के अनुसार विश्वविद्यालय परीक्षाओं को स्थगित करवाए
जाने के क्रम में।
महोदय,
कोरोना वायरस को आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक महामारी घोषित कर दिया गया है अनेक देशों में कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और भारत कोरोन की स्टेज प्रथम से स्टेज द्वितीय की ओर अग्रसर हो रहा है। आज भारत में कोरोना संभावित मरीजों की संख्या 60,000 को पार कर चुकी है।
राज्य में भी कोरोना के रोगी लगातार बढ़ रहें है एवं संक्रमण संभावित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सरकार ने निजी/सरकारी स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय 31 मार्च 2020 तक बंद कर दिए है। 50 से अधिक लोगो के जमाव पर रोक लगा दी है। मॉल, जिम, मेरिज पैलेस आदि को भी बंद कर दिया है। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर सहित देश के अनेक विश्वविद्यालयों में परीक्षा कार्य को 31 मार्च 2020 तक स्थगित कर दिया है।
कोरोना से बचाव ही उपचार है। इसे दृष्टिगत रखते हुए संगठन आपका ध्यान राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में हो रही परीक्षाओं की ओर आकर्षित करना चाहता है जिसमें लाखों विद्यार्थी भाग ले रहे है। स्वास्थ्य विभाग एडवाईजरी के अनुसार 2 विद्यार्थियों में 1 मीटर का अन्तर रखना जरूरी है परन्तु छात्रों की बढ़ी हुई संख्या के कारण इतनी दूरी बनायें रखना संभव नहीं हो पाता, जिस कारण परीक्षकों एवं छात्रों की हजारों संख्या में सम्पर्क में आना पड़ता हैं जिनमें अनेक छात्र मौसमी बीमारियों, फ्लू आदि से पीडि़त पाए जाते है। राज्य में अभी कुछ विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं आरंभ ही हुई है एवं अन्य विश्वविद्यालयों में आरंभ होनी है। ऐसे में परीक्षाओं को स्थगित करने से अधिक असुविधा नहीं होगी।
संगठन आपसे मांग करता है कि ऐसी स्थिति में किसी अपरिहार्य घटना एवं कोरोना के तीव्र फैलाव को रौकने के लिए विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/स्कूल परीक्षाओं को कम से कम 31 मार्च 2020 तक स्थगित किया जाए ताकि राज्य कोरोना के प्रभाव से सुरक्षित रह सके और इसके प्रचार प्रसार को रोका जा सके। संगठन इस हेतु आपसे यह भी निवेदन करता है कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में होने वाले ग्रीष्मावकाश को 2 भागों में बाटकर 1 माह हेतु वर्तमान में एवं 1 माह हेतु बाद में किया जा सकता है, जिससे कार्यदिवस में कमी नहीं होगी। अतः यथा निर्देश देने का श्रम करें।
भवदीय
(डॉ. विजय कुमार ऐरी)
महामंत्री रूक्टा
प्रतिलिपि
माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, जयपुर
माननीय मुख्य सचिव राजस्थान सरकार जयपुर
माननीय स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार जयपुर
माननीय उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार जयपुर
माननीय तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार, जयपुर
माननीय प्रमुख शासन सचिव, स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार जयपुर
माननीय प्रमुख्य शासन सचिव उच्च शिक्षा राजस्थान सरकार जयपुर
माननीय आयुकत उच्च शिक्षा राजस्थान सरकार, जयपुर
समस्त कुपलति राजकीय/निजी विश्वविद्यालय, राजस्थान जयपुर
(डॉ. विजय कुमार ऐरी)
महामंत्री रूक्टा
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...