✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उत्तरी भारत : कल शाम से फिर शुरू होगा बारिश का
दौर, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
नई दिल्ली (साभार हिस/ युगपक्ष )। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी
विक्षोभ बना है जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर मौसम
एकबार फिर करवट बदल सकता है। मौसम का पूर्वानुमान जारी
करने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर,
लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 04 फरवरी की शाम तक बारिश शुरू
हो सकती है। यही नहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और
बर्फबारी जारी रह सकती है जबकि पूर्वी असम में हल्की बारिश की
संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों में
भी हल्की बारिश हो सकती है।
समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि
कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां के 31 जनवरी को खत्म हो जाने के
बावजूद सर्दी का सितम जारी है। श्रीनगर में बीती रात का तापमान
माइनस पांच डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 12 डिग्री जबकि
गुलमर्ग में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एजेंसी ने
मौसम विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि कुछ इलाकों
को छोड़कर कश्मीर घाटी में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना
रहेगा और कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। इसके फरवरी के दूसरे हफ्ते
में टूटने के आसार है।
(साभार हिस/ युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...