✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
काली पट्टी बांध चिकित्सा कर्मी मांग रहे इंसाफ... - महाजन प्रकरण में दोषियों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन के तहत अब होगा कार्य बहिष्कार
बीकानेर। महाजन की सीएचसी के फर्मासिस्ट व महिला के बीच का विवाद 5 दिन बीतने पर भी शांत न होने पर सोमवार को अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने बैठक आयोजित कर 4 फरवरी से ब्लैक रिबन बांधकर काम करने का ऐलान कर दिया। जबकि बुधवार से लूणकरणसर ब्लॉक के समस्त चिकित्सा संस्थानों में सुबह 9 से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। अध्यक्ष डॉ देवेंद्र चौधरी और महासचिव डॉ सी एस मोदी ने बताया कि 7 व 8 फरवरी को जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में सुबह 9 से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा ।
डॉ सी एस मोदी ने बताया कि संबंधित फार्मासिस्ट के साथ मारपीट करने, सीएचसी में तोडफ़ोड़ करने व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले दोषियों को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही करने की मांग पूरी न होने पर संगठन और कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस प्रकार की घटना से समस्त राजस्थान का चिकित्सक समुदाय व्यथित है इसलिए दोषियों को गिरफ्तार किया जाए व उचित कानूनी कार्यवाही की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि समय रहते दोषियों पर कार्यवाही न होने पर और अधिक कड़े निर्णय लेते हुए आंदोलन और तेज किया जाएगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...